फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   After the rain, farming caught the pace

बारिश के बाद खेती किसानी ने पकड़ी रफ्तार

Sun, 14 Aug 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
After the rain, farming caught the pace
सोनभद्र। जिले में शनिवार की रात इस सीजन की सबसे अच्छी बारिश हुई। करीब दो घंटे से अधिक समय तक हुई बारिश से खेतों में पानी भर गया। अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। शनिवार तक जो किसान बारिश न होने से हाथ पर हाथ रखकर बैठे हुए थे, वहीं किसान रविवार को अपने खेतों में दिखाई दिए। अचानक खेतों में काम लगने से मजदूरों की समस्या खड़ी हो गई। मजदूरों की तलाश में किसान जुटे रहे।
विज्ञापन

आषाढ़ और सावन महीने में प्रकृति बेरूखी की वजह से इस वर्ष अच्छी बारिश नहीं हुई। बारिश न होने से किसानों को धान की नर्सरी बचाने के लिए जद्दोजहद करते रहे। सिंचाई के अभाव में कई किसानों की नर्सरी सूख गई थी। जिन किसानों के पास सिंचाई के साधन थे वे धान की नर्सरी तैयार करके रोपाई कराने में भी जुट गए थे। लेकिन अच्छी बारिश न होने तथा बोर सूख जाने की वजह से अधिकांश किसान धान की रोपाई शुरू नहीं कर सके थे। धान की रोपाई शुरू करने के लिए आसमान की तरफ टकटकी लगाए हुए थे। सावन में भी अच्छी बारिश न होने के कारण किसान लगभग आस तोड़ चुके थे। लेकिन शनिवार की रात में दो घंटे से अधिक समय तक हुई झमाझम बारिश ने किसानों के किसानों के चेहरे पर खुशी बिखेर दी। बारिश से जहां खेतों में पानी भर गया वहीं तालाब, नदी, नालों में भी पानी हो गया। अच्छी बारिश होने के बाद शनिवार तक हाथ पर हाथ रखकर बैठे किसान रविवार को खेती किसानी में जोर शोर से जुट गए। जिन किसानों की धान की नर्सरी सूख गई थी या अन्य कारणों से तैयार नहीं हो सकी थी, वे दूसरों किसानों से धान की नर्सरी लेने के लिए संपर्क करते हुए देखे गए। चारों तरफ एक साथ खेती शुरू होने की वजह से मजदूरों की कमी हो गई है। मजदूरों के लिए किसानों को परेशान होना पड़ा। रविवार को दोपहर में रिमझिम बारिश शुरू हुई जो देर शाम तक होती रही। किसान हरिगोविंद, शशिकांत त्रिपाठी आदि ने बताया कि अब वे धान की रोपाई कर सकेंगे।
विज्ञापन

बढ़ी डीजल की खपत
बारिश के बाद रविवार को अचानक डीजल की खपत बढ़ गई। खेतों में ट्रैक्टर से जोताई करने के लिए किसान डीजल लेने के लिए पेट्रोल टंकी पर पहुंचे। पेट्रोल पंप संचालकों की मानें तो अन्य दिनों की अपेक्षा रविवार को डीजल की बिक्री ज्यादा हुई। खाद की मांग भी तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed