फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   After the girl, her grandmother also died due to wasp attack

Sonebhadra News: बर्रे के हमले से बच्ची के बाद दादी की भी जान गई

Fri, 08 Aug 2025 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
After the girl, her grandmother also died due to wasp attack
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के बिडर गांव में बर्रे के हमले से घायल दादी धनेश्वरी देवी (55) ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बुधवार को पोती शिवानी (6) की मौत हुई थी। दादी-पोती जंगल में बकरी चराने गई थी। एक साथ दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बुधवार को अपराह्न करीब तीन बजे दादी-पोती बकरी चराने के लिए घर से निकली थीं। महज दो सौ मीटर दूर जंगल में अचानक बर्रे ने उन पर हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। शोरगुल सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को किसी तरह बर्रे से बचाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पोती शिवानी को मृत घोषित कर दिया था। धनेश्वरी देवी को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। वहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले गए। दो मौतों से हर कोई स्तब्ध है। शिवानी के पिता नीरज मां-बेटी की मौत से बेसुध हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed