फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   After NCL's notice, occupiers are in panic

Sonebhadra News: एनसीएल के नोटिस के बाद कब्जाधारकों में खलबली

Sun, 13 Apr 2025 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
After NCL's notice, occupiers are in panic
एनसीएल के नोटिस के बाद कब्जाधारकों में खलबली
विज्ञापन



अनपरा। एनसीएल ककरी परियोजना की ओर से जारी नोटिस ने नगर में कइयों की बेचैनी बढ़ा दी है। नोटिस में परियोजना की जमीन पर कब्जे का हवाला देते हुए भवन व दुकान को हटाने के लिए कहा गया है। इसके लिए 15 दिन की मोहलत दी गई है। नोटिस में परियोजना के जीएम ने कहा है कि ककरी परियाेजना की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है। इसे तत्काल खाली किया जाए। दायरे में आने वाले नगर के एक ज्वेलरी शोरूम संचालक सहित कई अन्य प्रमुख चेहरे शामिल हैं। बता दें कि पिछले दिनों शक्तिनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) की ओर से कोल व तापीय परियोजनाओं को पत्र प्रेषित कर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर अपनी भूमि मुक्त कराने को कहा गया था। इसके बाद परियोजनाओं की ओर से नोटिस जारी की गई है। हालांकि कब्जाधारक भूमि पर अपना दावा कर रहे हैं। वह नोटिस का कानूनी रूप से जवाब देने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed