फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   After Jaunpur and Azamgarh, crime is highest in Sonbhadra

Sonebhadra News: जौनपुर और आजमगढ़ के बाद सोनभद्र में अपराध सबसे ज्यादा

Thu, 07 Dec 2023 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
After Jaunpur and Azamgarh, crime is highest in Sonbhadra
सोनभद्र। जौनपुर और आजमगढ़ के बाद सोनभद्र में अपराध सबसे ज्यादा है। यहां हर नौंवें दिन हत्या तो छठवें दिन दुष्कर्म की वारदात दर्ज हुई है। जघन्य अपराधों के मामले में पूर्वांचल के गाजीपुर, मऊ, बलिया जैसे जिले भी पीछे हैं। नेशनल क्राइम रिकाॅर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ओर से जारी वार्षिक रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े आए हैं। वाराणसी कमिश्नरेट तीसरे नंबर पर है।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में दर्ज हुए मामलों के आधार पर जारी रिपोर्ट में गैर इरादतन हत्या, दहेज हत्या, छेड़खानी की घटनाएं भी अन्य जिलों की अपेक्षा सोनभद्र में अधिक हुई हैं। रिपोर्ट में जौनपुर अपराध के लिहाज में पूर्वांचल में सबसे आगे है तो आजमगढ़ दूसरे स्थान पर। इसके बाद वाराणसी और फिर सोनभद्र का नंबर है। लंबे समय तक माफियाओं की सक्रियता के कारण सुर्खियों में रहे गाजीपुर, मऊ और बलिया जैसे जिले में अपराध सोनभद्र से कम है। इस लिहाज से भदोही अपेक्षाकृत शांत जिला है। वहां पूरे साल में 17 हत्याएं और दुष्कर्म के नौ मामले आए हैं।
विज्ञापन

सड़क हादसों में नंबर वन, कई जिलों से दोगुना आंकड़ा
सोनभद्र में सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। रिपोर्ट पर गौर करें तो यहां हर रोज एक से दो लोग सड़क हादसों में जान गंवा रहे हैं। पूरे साल में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के कारण हादसों में मौत के 415 मामले दर्ज हुए हैं। चार राज्यों की सीमा से सटे सोनभद्र में रीवा-रांची नेशनल हाईवे के अलावा वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे गुजरता है। सबसे ज्यादा घटनाएं इन्हीं मार्गों पर होती हैं। दूसरे नंबर पर आजमगढ़ में 371 मामले दर्ज हैं, जो सोनभद्र से काफी कम हैं। भदोही में 105, चंदौली में 142, मऊ में 154, गाजीपुर में 189, मिर्जापुर में 265, बलिया में 213, वाराणसी में 275 और जौनपुर में 218 मामले लापरवाही के कारण सड़क हादसों में मौत के दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहेज हत्या में गाजीपुर नंबर वन, दुष्कर्म में जौनपुर
दहेज हत्या की घटनाएं सबसे ज्यादा गाजीपुर में दर्ज हुई हैं। यहां पूरे साल में 29 विवाहिताएं दहेज की वेदी पर चढ़ गईं। जौनपुर में 28, मिर्जापुर में 26, वाराणसी में 25, आजमगढ़, सोनभद्र में संख्या 23 की है। दुष्कर्म की घटनाएं सबसे ज्यादा 120 जौनपुर में हुई हैं। इसके बाद आजमगढ़ और फिर सोनभद्र का नंबर है।

पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में अपराध की स्थिति::
जिला: हत्या: गैर इरादतन हत्या: दहेज हत्या: दुष्कर्म: छेड़खानी
सोनभद्र: 42: 25: 23: 62: 51
भदोही: 17: 08: 15: 09: 40
वाराणसी: 45: 17: 25: 61: 112
मिर्जापुर: 26: 21: 26: 19: 33
मऊ: 25: 12: 08: 46: 83
जौनपुर: 48: 31: 28: 120: 161
गाजीपुर: 40: 13: 29: 25: 261
बलिया: 40: 18: 16: 30: 94
आजमगढ़: 46: 12: 23: 77: 298
चंदौली: 24: 16: 17: 20: 17
(नोट: आंकड़े एनसीआरबी की ओर से जारी किए गए हैं)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed