फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   After a lot of struggle, the young man landed on the tower of midnight

काफी जद्दोजहद के बाद मध्य रात्रि टावर पर से उतरा युवक

Mon, 07 Dec 2020 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
After a lot of struggle, the young man landed on the tower of midnight
म्योरपुर। देवरी ग्राम पंचायत में हुए मनरेगा के कार्यों की जांच और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार को हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक मध्यरात्रि के बाद उच्चाधिकारियों की मान मनव्वल के बाद उतर गया। टावर से उतरने के बाद युवक को एहतियातन पुलिस ने थाने ले गई।
विज्ञापन

बता दें कि म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव से होकर गुजरने वाली विद्युत पारेषण लाइन के खंभे पर गांव का ही विजय गुप्ता रविवार को किसी समय टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़े विजय का कहना था कि मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों में काफी गड़बड़ी की गई है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई जांच के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। विरोध पर उसे धमकाया जा रहा है। उधर, जैसे ही युवक के हाईटेंशन टावर पर चढ़ने की सूचना मिली, पुलिस और विद्युत पारेषण विभाग में हड़कंप मच गया। दोपहर बाद करीब तीन बजे म्योपुर और बभनी थाने की फोर्स पहुंच गई और युवक को उतारने के लिए मान मनव्वल शुरू कर दिया गया। विद्युत पारेषण विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। देर शाम तक युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास चलता रहा लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। रात करीब 11 बजे अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक राजीव सिंह की मौजूदगी मे मध्य रात्रि टावर पर चढ़ा युवक आखिरकार उतर गया। एडीएम के युवक को उसकी मांगे लिखकर देने के साथ कार्रवाई के आश्वासन के बाद वह टावर पर से उतर गया। इसके पूर्व युवक को टावर पर से उतारने के लिए तहसीलदार सुरेश चंद्र बीडीओ प्रदीप पांडेय तथा सीओ पिपरी विजयशंकर मिश्र ने काफी प्रयास किया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि युवक को रात उतरने के बाद एहतियातन थाने में ही रखा गया था।
विज्ञापन

टावर पर चढ़े युवक का शांति भंग में किया चालान
म्योरपुर। टावर पर चढ़े युवक को सोमवार को पुलिस ने शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। टावर पर से उतारे गए युवक को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने रात में ही थाने में बैठा लिया था। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि युवक का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed