फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Adverse entry issued to all ADO Panchayats

Sonebhadra News: बिजली गिरने से युवक की मौत, माता-पिता समेत तीन झुलसे

Fri, 26 May 2023 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Adverse entry issued to all ADO Panchayats
कोन/विंढमगंज। तेज आंधी-बारिश के दौरान शुक्रवार की शाम बिजली गिरने से कोन थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में माता-पिता व दादी गंभीर रुप से झुलस गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, विंढमगंज थाना क्षेत्र में दो मवेशियों की मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब चार बजे तूफानी हवाओं के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। इससे बचने के लिए कुड़वा ग्राम पंचायत के टोला शिवाखाड़ी निवासी संतोष कुमार (18) व अन्य परिजन घर में छिप गए। इसी दौरान तेज आवाज के साथ घर पर बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिता सरजू भुइयां, मां हलकनिया और दादी सुखरजिया गंभीर रुप से झुलस गईं। उन्हें एंबुलेंस की मदद से कोन अस्पताल पहुंचाया। ग्राम प्रधान सुजीत यादव ने बताया कि घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है। उधर, विंढमगंज थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव में बारिश के दौरान बिजली गिरने से कैलाश यादव के दो बैलों की मौत हो गई। दोनों बैल घर से कुछ दूरी पर महुआ के पेड़ के नीचे बांधे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed