फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Administration will also be tested in Mathematics paper.

Sonebhadra News: गणित के पेपर में प्रशासन की भी होगी परीक्षा

Thu, 27 Feb 2025 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Administration will also be tested in Mathematics paper.
सोनभद्र। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल गणित विषय की परीक्षा एक मार्च को होगी। गणित के पेपर में अभ्यर्थियों के साथ विभाग और प्रशासन की भी परीक्षा होगी। नकल रोकने के लिए अफसरों की विशेष टीम लगाई गई है। सभी सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ रात्रिकालीन भ्रमण दल को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा संपन्न होने तक रोजाना सुबह-शाम स्ट्रांग रूम की तस्वीर खींचकर भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन

हाईस्कूल में 26242 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इसमें से करीब 2100 अभ्यर्थी पहले दिन हिंदी की परीक्षा में अनुपस्थित रहे। अब दूसरी मुख्य परीक्षा गणित की है। सभी पंजीकृत छात्र-छात्राओं को इसमें हिस्सा लेना है। गणित में अच्छे अंक पाने को लेकर परीक्षार्थी तनाव में हैं तो विभाग भी नकल रोकने के लिए कमर कस चुका है। पूर्व के वर्षों में गणित की परीक्षा से पहले पेपर लीक की कई घटनाएं आसपास के जिलों में हो चुकी हैं। लिहाजा प्रशासन ने पहले से ही सभी टीमों को सतर्क कर दिया है। सभी 77 केंद्रों पर स्ट्रांग रूम की निगरानी बढ़ा दी गई है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए नियुक्त 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट और इतने ही रात्रिकालीन निगरानी दल को भी अपने क्षेत्र के प्रत्येक केंद्र की नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं। निगरानी दल रात्रि में सभी केंद्रों पर पहुंचकर स्ट्रांग रूम में रखे प्रश्न पत्रों की सुरक्षा को पुख्ता करेगा तो सुबह सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट उसका सत्यापन करेंगे। कंट्रोल रूम के माध्यम से कैमरे की निगरानी भी बढ़ाई गई है। नकल रोकने के लिए गठित सभी सात सचल दलों को निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर पहुंचकर जांच करें।
विज्ञापन

----
वर्जन...
गणित की परीक्षा के लिए निगरानी बढ़ाई गई है। रात्रिकालीन निगरानी दल में शामिल जिला स्तरीय अधिकारी केंद्रों पर पहुंचकर स्ट्रांग रूम की पुख्ता सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं। सुबह अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट को भी यह सुनिश्चित करना है कि ताला उनके सामने ही खुला है। किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। -जयराम सिंह, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed