फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Administration strict on fertilizer black marketing

खाद की कालाबाजारी करने वाले जाएंगे जेल

Wed, 26 Aug 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Administration strict on fertilizer black marketing
सोनभद्र। जिले में यूरिया समेत अन्य खाद की किल्लत को दूर करने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। कृषि विभाग यूरिया को महंगे दर पर बेचने वालों के खिलाफ अभियान चला रहा है। बावजूद इसके खाद की कालाबाजारी पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लग पा रहा है। जिलाधिकारी ने तीनों तहसील के एसडीएम और तहसीलदार को अपने-अपने क्षेत्र में खाद की कालाबाजारी करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ केस दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

जिले में पिछले कुछ दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश धान के पौधों के लिए अमृत का काम कर रही है। किसान यूरिया पौधों में डालने में जुट गए है। लेकिन समितियों पर किसानों को जरूरत के अनुसार खाद नही मिल रही है। इसका फायदा उठाते अधिकांश खाद और बीज के विक्रता मनमाने रेट पर यूरिया बेच कर किसानों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। इससे सरकार की किरकिरी हो रही है। विपक्षी पार्टियों के लोग खाद की किल्लत को लेकर सरकार को घेरने में जुट गए है। इसे गंभीरता से लेते हुए यूपी सरकार ने जिला प्रशासन को खाद की कालाबाजारी करने वालों के ख़िलाफ़ रासुका के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी एस.राजलिंगम ने कहा कि राबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्वी उपजिलाधिकारी और तहसीलदार को खाद की कालाबाजारी करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी करवाई करने का निर्देश दिया गया है। कहा कि कोई भी व्यक्ति निर्धारित रेट से अधिक दर पर खाद बेचने वालों के बारे में अपने क्षेत्र के एसडीएम या तहसीलदार को दे सकता है। खाद की कालाबाजारी करने में शामिल लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इससे खाद की जमाखोरी कर महंगे दर पर उर्वरक बेचने वालों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed