फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Administered oath to follow the Constitution

संविधान पालन की दिलाई शपथ

Sat, 26 Nov 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sat, 26 Nov 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Administered oath to follow the Constitution
संत फ्रांसिस स्कूल में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते विद्यार्थी।
जिले भर में शनिवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान लोगों को संविधान का पालन निष्ठापूर्वक करने की शपथ दिलाई गई। कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में एडीएम रामचंद्र ने अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाई और संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर के योगदान पर चर्चा की।
विज्ञापन


  एडीएम ने कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा और बेहतरीन संविधान है। भारत का संविधान बनाने में संविधान सभा के अध्यक्ष डा. भीम राव अंबेडकर के साथ ही उनके अन्य सहयोगियों के योगदान को हम भारत के नागरिक कभी नहीं भुला सकते। प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट मधुसूदन दूबे ने भारतीय संविधान की खूबियां बतलाईं।  
विज्ञापन


इस मौके पर अनिल गुप्ता, सुरेश पाठक आदि रहे। म्योरपुर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में शनिवार को संविधान दिवस मनाया गया।  चैरी ग्राम पंचायत में एडीओ पंचायत प्रेमनाथ चौबे और आरंगपानी के झरइलटोला विद्यालय पर ग्राम प्रधान ब्रह्मदेव प्रसाद के अगुवाई में शपथ दिलाई गई। इस मौके पर केके सिंह, पुष्पा देवी, बलवंत गौतम, मानकुंवर देवी, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अनपराः डीएवी अनपरा में संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर डा. भीमराव अंबेडकर को याद किया गया। प्रश्नोत्तरी और भाषण प्रतियोगिता में दसवीं के छात्र विनय श्रीवास्तव, आशीष चौबे ने संविधान का महत्व बताया। प्रधानाचार्य बीके सिंह ने विद्यार्थियों को एकता-अखंडता बनाए रखने के लिए संविधान में श्रद्धा रखने की सीख दी।    शक्तिनगरः सेंट जोसेफ स्कूल में प्रधानाचार्य वाटर डिसील्वा ने शिक्षकों, विद्यार्थियों को संविधान के प्रति प्रतिबद्धता की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कक्षा नौ के देवांश, कक्षा दस की अनघा पटेरी, यश, कक्षा 11 की मुस्कान, मेधाश्री आदि ने भाषण प्रतियोगिता के जरिए संविधान की महत्ता बताई। शिक्षक जिम्मी थामस, टाइटस क्रास्ता, सिसली जाय ने संविधान पालन की सीख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed