फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ADM raided Tehsil, private person found working in Peskar room

एडीएम ने तहसील में मारा छापा, पेशकार के कक्ष में काम करते मिला प्राइवेट व्यक्ति

Wed, 02 Sep 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
ADM raided Tehsil, private person found working in Peskar room
सोनभद्र। बुधवार को एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह के राबर्ट्सगंज तहसील के दफ्तरों में छापा मारा। एसडीएम के पेशकार/अहलमद के कक्ष में एक बाहरी व्यक्ति सरकारी कामकाज करते मिला। उधर एडीएम के पहुंचने की भनक लगते ही तहसील में सरकारी कामकाज करने वाले अन्य बाहरी व्यक्ति भाग गए। कर्मचारी अपनी कुर्सी पर बैठकर कामकाज निपटाने में जुट गए।
विज्ञापन

एडीएम दिन मेें करीब सवा 11 बजे अचानक सदर तहसील परिसर में पहुंचे और शिकायती पत्र की जांच की। उन्होंने एसडीएम के पेशकार/अहलमद के कक्ष में पहुंच कर वहां पर मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की तो घबरा गए। वहीं आसपास के दफ्तरों में कर्मचारी सतर्क होकर कामकाज करने में व्यस्त हो गए। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि राबर्ट्सगंज निवासी तारा शुक्ला ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया गया है कि सदर तहसील में 2004-05 से मुरारी गिरि तैनात है, जो वर्तमान में एसडीएम के पेशकार/अहलमद के पद पर कार्यरत हैं। जबकि एक तहसील में दस वर्ष से अधिक समय तक कोई कर्मचारी नहीं रह सकता है। यह भी आरोप है कि पेशकार ने पांच बाहरी व्यक्तियों को रखकर कामकाज कराते है, इससे कामकाज की गोपनीयता भंग हो रही है। उक्त शिकायती पत्र की जांच करने गया था। जांच में पेशकार के कक्ष में एक प्राइवेट व्यक्ति कामकाज करते मिला। बयान लेने पर उसने स्वीकार किया कि कई वर्षों से पेशकार का काम कर रहा है। वहीं पेशकार का कहना था कि उक्त व्यक्ति से कागज सही करवा रहे थे, दफ्तर में कामकाज नहीं करता है। कहा कि जांच के दौरान कुछ शिकायतों की पुष्टि हुई है। उसी के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। उधर एडीएम द्वारा छापा मारने से तहसील कर्मियों में खलबली मच गई। एडीएम के चले जाने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed