फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ADM and CMO visited the private hospital and sealed the records

Sonebhadra News: एडीएम और सीएमओ पहुंचे निजी अस्पताल, सील किए अभिलेख

Sat, 05 Sep 2026 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
ADM and CMO visited the private hospital and sealed the records
सोनभद्र। निजी अस्पतालों में उपचार के दौरान महिला और बच्ची की मौत के मामलों में परिजनों की ओर से लगाए गए लापरवाही के आरोपों का डीएम चर्चित गौड़ ने संज्ञान लिया है। दोनों प्रकरणों की जांच के लिए एडीएम (न्यायिक) रमेश चंद्र और सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्रा की दो सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है। टीम को दो दिन के भीतर स्पष्ट जांच आख्या सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं इससे पहले शनिवार को मासूम सगुन के परिजनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया था। डीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की थी। शनिवार को टीम ने धर्मशाला चौक के समीप स्थित नेशनल हॉस्पिटल पहुंचकर बच्ची की मौत के मामले की जांच शुरू की। अधिकारियों ने अस्पताल में उपचार से संबंधित अभिलेखों और अन्य दस्तावेजों का परीक्षण किया। रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने के लिए अस्पताल के रिकॉर्ड रूम को सील कर दिया गया। जांच के दौरान अस्पताल में मौजूद संबंधित चिकित्सक का बयान भी दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने उपचार के दौरान तैयार किए गए अभिलेखों, दस्तावेजों और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की। टीम की ओर से उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। वहीं महिला की मौत से संबंधित मामले में भी कम्हारी रोड स्थित जीवनदीप हास्पिटल की उपलब्ध अभिलेखों और तथ्यों के आधार पर जांच जारी है। अधिकारियों के मुताबिक दोनों मामलों की जांच निष्पक्षता और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद निर्धारित समय सीमा में रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। बता दें कि दोनों घटनाएं बृहस्पतिवार को हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed