फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Additional forces will remain at 122 vulnerable and 290 critical booths

122 वल्नरेबुल और 290 क्रिटिकल बूथों पर रहेगी अतिरिक्त फोर्स

Mon, 07 Mar 2022 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Additional forces will remain at 122 vulnerable and 290 critical booths
जिले में विधान सभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस महकमे ने कमर कस लिया है। सभी मतदान केंद्रों पर आधुनिक असलहों से लैश केंद्रीय और यूपी पुलिस को तैनात किया गया है। चारों विधान सभा में वल्नरेबुल के रूप में चिन्हित किए गए 59 मतदान केंद्र, 122 बूथों, क्रिटिकल189 मतदान केंद्र और 290 बूथों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में विधान सभा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले के अलावाकानपुर, बागपत, जालौन, आगरा, महोबा, बलिया, आगरा, उन्नाव, सुल्तापुर, फतेहपुर, औरेया समेत अन्य जिलों की फोर्स लगाई गई है। इसके अलावा केंद्रीय फोर्स भी जरूरत के अनुसार लगाई गई है। बतादें कि घोरावल विधान सभा में 08 मतदान केंद्र, 14 मतदेय स्थल वल्नरेबुल, 51 मतदान केंद्र व 75 बूथ क्रिटिकल है। राबट्र्सगंज विधान सभा में 17 मतदान केंद्र, 22 मतदेय स्थल वल्नरेबुल, 71 मतदान केंद्र व 82 बूथ क्रिटिकल है। ओबरा में 14 मतदान केंद्र व 45 मतदेय स्थल वल्नरेबुल, 25 मतदान केंद्र व 55 मतदेय स्थल क्रिटिकल एवं दुद्दी में 20 मतदान केंद्र, 41 बूथ वल्नरेबुल व 42 मतदान केंद्र और 78 मतदेय स्थल क्रिटिकल है। डीआईजी/एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर वल्नरेबुल और क्रिटिकल बूथों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है।
विज्ञापन

सोनभद्र। अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह ने बताया किसी मतदान केंद्र के सौ मीटर की परिधि मे कर्तव्यरूढ़ अधिकारियों को छोड़ कर कियी अन्य को सेल्युलर फोन, दूरभाष आदि की अनुमति नहीं होगी। पोलिंग बूथ पर किसी उम्मीदवार का प्रचार से संबंधित पोस्टर, बैनर नहीं रहेगा। मतदान के दौरान मतदान कर्मी अपनी मोबाइल बंद रखेंगे, आवश्यक होने पर बूथ के बाहर जाकर बात करेंगे। चुनाव लडने वाले उम्मीदवार मतदान केंद्र के दो सौ मीटर दूर अपना निर्वाचन बूथ स्थानीय प्राधिकारी से अनुमति प्रापत करके लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनभद्र। जिले में शनिवार की शाम छह बजे सुरक्षा कर्मियों ने 1614 मतदेय स्थलों को कब्जे में ले लिया। सुरक्षा कर्मियों ने सौ मीटर की परिथि में आम लोगों के आने-जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। वहीं देर रात तक सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों के बूथों पर भ्रमण कर मतदान कर्मियों और पुलिस कर्मियों से पेयजल, भोजन आदि के इंतजाम के बारे में जानकारी लेते रहे। उधर सभी एसडीएम, सीओ और थाना प्रभारी भी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहे। अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि जरूरत के अनुसार बूथों पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात कर दिया गया है।

विधान सभा चुनाव को लेकर पड़ोसी राज्यों की बार्डर को सील कर दिया गया है। जंगली रास्तों पर पैनी नजर रखी जा रही है। नक्सल इलाके के बूथों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। बूथों पर तैनात फोर्स को चुनाव में खलल पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। -अमरेंद्र प्रसाद सिंह, डीआईजी/एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed