फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Action will be taken if children are found eating food on the ground: BSA

जमीन पर भोजन करते मिले बच्चें तो होगी कार्रवाई: बीएसए

Sat, 14 May 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if children are found eating food on the ground: BSA
जिले में पिछले दिनों सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, बीएसए हरिवंश कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने बड़े स्तर पर स्कूलों का निरीक्षण किया था। इस दौरान काफी संख्या में स्कूलों में बच्चे जमीन पर बैठ कर मध्याह्न भोजन करते मिले थे। इस पर बीएसए ने संबंधित शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाया था। अब विभाग इस पर सख्त हो गया है। बीएसए ने विद्यालयों में एमडीएम टाट-पट्टी पर ही बैठाकर कराने का निर्देश दिया है। इसके क्रियान्वयन के लिए सभी बीईओ को निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिवंश कुमार ने खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र जारी कर सभी स्कूलों पर बच्चों को माध्यान भोजन करने के लिए टाट-पट्टी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा कि सभी स्कूलों को कंपोजिट ग्रांट के माध्यम से बच्चों के भोजन के लिए टाट-पट्टी और चटाई खरीदने के लिए राशि उपलब्ध कराई गयी थी। अगर जिन स्कूलों में यह खराब हो गये हैं। वहां कम्पोजिट ग्रांट के माध्यम से बच्चों को बैठकर भोजन करने के लिए टाट-पट्टी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। अगर किसी भी विद्यालय के निरीक्षण के दौरान लापरवाही पाई जाती है। तो संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed