{"_id":"67ae2996a17c845cbf08dedb","slug":"action-will-be-taken-against-practice-and-pathology-operations-under-the-guise-of-medical-store-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-124330-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रैक्टिस और पैथोलॉजी संचालन पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रैक्टिस और पैथोलॉजी संचालन पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
सोनभद्र। मेडिकल स्टोर की आड़ में डॉक्टर की प्राइवेट प्रैक्टिस और पैथॉलाजी के संचालन को डीएम ने गंभीरता से लिया है। ऐसे मेडिकल स्टोर व पैथॉलाजी सेंटर की औचक जांच कर सख्त कार्रवाई के लिए सीएमओ को निर्देश दिया है। उन्होंने यह हिदायत भी दी कि बिना पंजीकरण या अवैध रूप से कोई भी अस्पताल या केंद्र संचालित हो रहा तो उस पर कार्रवाई में हिचकें नहीं। अगर एक बार कार्रवाई के बाद बिना अनुमति कोई केंद्र दोबारा खोला जाता है तो उसके संचालक पर एफआईआर भी दर्ज कराई जाए।
कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को हुई जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक में डीएम ने यह निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से संचालित योजनाओं के लक्ष्य को निर्धारित समय में पूरा करने की हिदायत दी। बैठक के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति काफी धीमी पाई गई। इस योजना के नोडल अधिकारी बिना सूचना के बैठक में अनुपस्थित थे। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने वेतन भुगतान पर रोक के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित अस्पतालों का निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन कराया जाए। बिना रजिस्टर्ड या अवैध रूप से संचालित अस्पताल मिलते हैं तो विधिक कार्रवाई की जाए। नेत्र उपचार के निर्धारित लक्ष्य 700 की जगह तीन नेत्र सर्जन की ओर से महज 516 मरीजों का ही इलाज किया गया था। डीएम ने नाराजगी जताते हुए सीएमएस को संबंधित नेत्र सर्जन के खिलाफ स्पष्टीकरण जारी करते हुए प्रगति बढ़ाने को कहा। उन्होंने निजी अस्पतालों के नोडल अधिकारी को प्राइवेट चिकित्सालयों का रोस्टर बनाकर निरीक्षण करने को कहा। बैठक में सीडीओ जागृति अवस्थी, सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार, डीपीआरओ नमिता शरण, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह आदि मौजूद रहे।
-- -
चतरा के डीसीपीएम को चेतावनी
फाइलेरिया मुक्ति अभियान की प्रगति धीमी पाए जाने पर चतरा के डीसीपीएम को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में 01 से 19 तक वर्ष तक की आयु वालों को चूसकर खाने वाली एल्बेंडाजॉल दवा जरूर दी जाए, जिससे पेट में उत्पन्न होने वाले कीड़े नष्ट हो सकें।
विज्ञापन
-- --
गर्भवती महिला की मौत की सूचना देने पर मिलेंगे एक हजार
सोनभद्र। किसी भी गर्भवती महिला की मृत्यु होने पर सूचना देने वाले व्यक्ति को एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए विभाग ने यह प्रावधान किए हैं। डीएम ने कहा कि जिन एनआरसी में चिकित्सक का अभाव है, वहां एनएचएम के अधीन नियुक्त डॉक्टरों से कार्य कराया जाए, जिससे मरीजों को कोई समस्या न होने पाए। डीएम ने ट्रामा सेंटर के संचालन के लिए सीएमओ, सीएमएस, मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य को आपसी समन्वय के साथ बैठक कर कार्ययोजना तैयार करते हुए संचालन शुरू कराने के निर्देश दिए।