फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Action taken on seven crusher plants, dump ballast seized

Sonebhadra News: सात क्रशर प्लांटों पर हुई कार्रवाई, डंप गिट्टी सीज

Thu, 13 Jul 2023 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Action taken on seven crusher plants, dump ballast seized
ओबरा। खनन निदेशक रोशन जैकब के बुधवार को हुए जनपद दौरे के बाद बृहस्पतिवार की शाम डीएम के निर्देश पर बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में पहुंचकर टीम ने जांच की। सात क्रशर प्लांटों पर भारी मात्रा में पड़ी गिट्टी को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

एडीएम सहदेव मिश्रा व तहसीलदार ओबरा सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम ने बिल्ली खनन क्षेत्र के सात क्रेशर प्लांटों पर भारी मात्रा में डंप गिट्टी के एम एम 11 को लेकर गहनता से जांच की। मौके पर प्रपत्र 11 न दिखा पाने पर संयुक्त टीम ने मैहर लक्ष्मी, जोगी बाबा, छात्र शक्ति, प्रकाश गुप्ता, शारदा लक्ष्मी, प्रसाद इंडस्ट्रीज और ओम स्टोन क्रेशर पर पड़ी गिट्टी को सीज कर दिया। बता दें कि बुधवार को खनन निदेशक रोशन जैकब ने बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र का दौरा कर क्रशर प्लांटों पर भारी मात्रा में डंप गिट्टी के जांच एवं भंडारण परमिट जारी करने का निर्देश अधिकारियों को दिया था। टीम में क्षेत्रीय लेखपाल अरुणोदय पांडेय, लेखपाल अवधेश तिवारी, लेखपाल अमित सिंह, रंजीत कुशवाहा, धर्मेंद्र यादव, मनोज कुमार खान निरीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed