फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Action taken against those who walk without masks

बिना मास्क के चलने वालों पर की गई कार्रवाई

Thu, 08 Apr 2021 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Action taken against those who walk without masks
घोरावल। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर अधिवक्ताओं की मांग पर उपजिलाधिकारी जैनेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को घोरावल तहसील के मुख्य गेट पर मास्क की चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मास्क नहीं लगाने वालों को कड़ी हिदायत दी गई। तहसील परिसर के बाहर लगने वाली दुकानों के मालिकों को मास्क पहनने निर्देश दिए। यह भी कहा कि बिना मास्क के किसी को दुकान में प्रवेश न करने दें। तहसील परिसर के मेन गेट पर उपजिलाधिकारी जैनेंद्र सिंह ने कोविड 19 के संक्रमण के फैलने को लेकर केवल मास्क लगाकर ही गेट के अंदर प्रवेश कराने के निर्णय का अधिवक्ताओं व आम नागरिकों ने स्वागत किया। गौरतलब है कि बुधवार को अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी कार्यालय प्रभारी को पत्रक सौप कर बताया था कि कोविड 19 का प्रसार तेजी से हो रहा है। ऐसे में तहसील परिसर में आने वाले लोगों को मास्क अनिवार्य करते हुए बिना मास्क वालों को प्रवेश से रोका जाय। इसी को संज्ञान लेते हुए बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी ने मुख्य गेट पर ही आगन्तुकों की मास्क चेकिंग शुरू की। चेकिंग की जानकारी होते ही बिना मास्क घुमने वालों में हड़कंप मच गया। हालांकि मौके से मौजूद तहसील अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष गोविंद नारायण झा ने मास्क नही लाने वाले लोगों को मास्क उपलब्ध कराया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता आदिनाथ मिश्रा, राम अनुज धर द्विवेदी, रामकिंकर पाठक, सचिदानन्द चौबे, जय सिंह, रामनरेश विश्वकर्मा, संतोष मिश्रा, विवेश मिश्रा, अखिलेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed