{"_id":"655cde3fa83a47d388036b1b","slug":"action-against-six-including-history-sheeter-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-6103-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: हिस्ट्रीशीटर सहित छह पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: हिस्ट्रीशीटर सहित छह पर कार्रवाई
विज्ञापन
शक्तिनगर। हिस्ट्रीशीटर सहित छह आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने शांति में खलल डालने के आरोप में कार्रवाई की है। पुलिस की कार्रवाई से संबंधितों में खलबली मची है।
हिस्ट्रीशीटर आकाश मिश्रा के खिलाफ करीब डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक इसके खिलाफ कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई। इसी तरह चिल्काडांड गांव के रहवासी अमन सिंह व उसके भाई अभय सिंह ने बड़े पिता मंगल सिंह से विवाद करने पर कार्रवाई हुई। निमियाडांड गांव निवासी मंजीत कुमार धोबी व कृष्ण कांत दुबे उर्फ कल्लू, किशन सिंह का भी चालान किया गया। आरोप है कि यह सब बस स्टैंड मुख मार्ग पर आने जाने वाले राहगीरों को गाली गलौज कर परेशान कर रहे थे। इसी दौरान गोपनीय सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक पुराने मामले में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर वारंटी को गिरफ्तार भी किया गया। पकड़ा गया वारंटी काली मंदिर बस स्टैंड शक्तिनगर निवासी आकाश मिश्रा है। इसे पुलिस ने मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था।
एसपी के आदेश पर हुआ मुकदमा दर्ज
बीजपुर। दीपावली के दिन मोटकी पहाड़ी पर मेले के दौरान हुई मारपीट गाली गलौज के मामले में एसपी के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा गांव निवासी संतोष कुमार ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह पहाड़ी पर लगे मेले में परिवार के साथ बाइक से घूमने गया था। लौटने पर सुधीर पांडेय निवासी नधिरा व भोला गुप्ता सहित 10 से 12 अन्य लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारने लगे। बचाव में आई पत्नी और बहन को भी मारा-पीटा। एसपी के निर्देश पर बीजपुर पुलिस ने सुधीर पांडेय, भोला गुप्ता व 10 से 12 अज्ञात लोगों पर एससी-एसटी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।