फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Acquired 2.793 hectare land for Obra tehsil building

ओबरा तहसील भवन के लिए 2.793 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत

Tue, 30 Mar 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Acquired 2.793 hectare land for Obra tehsil building
डाला। नव सृजित ओबरा तहसील मुख्यालय का लंबे समय से हो रहा इंतजार अब खत्म हो गया है। जिला प्रशासन की तरफ से 2.793 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत कर ओबरा तहसील भवन निर्माण कार्य के लिए दे दी गई है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की तरफ से जनपदवासियों को नव सृजित ओबरा तहसील का तोहफा दिया था। तहसील भवन के निर्माण कार्य कराये जाने को लेकर डाला-ओबरा व बग्घानाला क्षेत्र में जमीन का चयन किया जा रहा था। तत्कालिक जिलाधिकारी रहे एस राजलिंगम ने जमीन का मौका मुआयना किया था। क्षेत्र के रहवासियों व अधिकारियों का यह प्रयास था कि तहसील मुख्यालय ओबरा वाराणसी शक्तिनगर मार्ग के नजदीक हो। जिससे मुख्यालय आने जाने वालो को सुविधा हो। लोगों की भावनाओं व सुविधा को देखते हुए डाला बाजार के समीप स्थित लक्ष्मण नगर में जिला प्रशासन द्वारा 2.793 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत कर ओबरा तहसील को मुख्यालय निर्माण के लिए दे दी गई है, जिसकी जानकारी लोगों को होने पर लोगो में उत्साह है।
विज्ञापन

नव सृजित ओबरा तहसील भवन निर्माण के लिए डाला नगर पंचायत के लक्ष्मण नगर में 2.793 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित किया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से अधिग्रहीत जमीन कर मुख्यालय निर्माण के लिए ओबरा तहसील को दे दिया गया है। - सुरेंद्र नाथ मिश्रा, लेखपाल-नगर पंचायत डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed