फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Accused of selling five including woman, two minor daughters

Sonebhadra News: महिला, दो नाबालिग बेटियों सहित पांच को बेचने का आरोप

Sun, 20 Oct 2024 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Accused of selling five including woman, two minor daughters
सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र में महिला और उसकी दो नाबालिग बेटियों सहित पांच को बेचने का आरोप लगाया गया है। पुलिस एक नामजद और अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

एसपी को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में सदर कोतवाली क्षेत्र के पड़री खुर्द निवासी पीड़ित ने बताया कि 25 मई की शाम वह चुर्क बाजार गया था। जब घर आया तो पत्नी, दो पुत्री (15) व (11) और दो बेटे (9) व (7) के घर पर नहीं मिले। खोजबीन के बाद पुलिस को सूचना दी। बताया कि अटलाचंगी मथुरा निवासी उसकी पत्नी की बहन की पुत्री ने बताया कि पन्नूगंज के परसौटी निवासी दिलीप चौधरी ने उसकी पत्नी व बच्चों को बेच दिया है। इसके बाद वह मथुरा गया। वहां पता चला कि हनुमान बगीचा थाना वृंदावन मथुरा निवासी सुरेश सिंह के पास परिवार के सदस्य हैं। वहां जाने पर कोई नहीं मिला। पुलिस चौकी चुर्क में आरोपी दिलीप को बुलाया गया। तब उसने परिवार से मिलवाने की बात कही। इसके बाद पुलिस के कहने पर दिलीप ने अपने दोस्त के साथ परिवार लाने के लिए उसे भेजा। इसके बाद दिलीप भी मथुरा गया। वहां से उसे राजस्थान ले गया। वहां उसकी सबसे बड़ी पुत्री को बेचा गया था। उससे मिलवाने के बाद उसे बंधक बना लिया गया। हत्या की धमकी देकर स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर बनवाकर भगा दिया गया। बताया कि उसकी बेटी को 1.50 लाख में खरीदा गया है। आरोप लगाया कि पत्नी, दो बेटों और दो बेटियों को राजस्थान में बेचा गया है। पुलिस ने मामले में दिलीप और अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed