फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   accused of molestation of three-year-old girl arrested by police in an encounter in sonbhadra

Sonbhadra News: तीन साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, 25 हजार घोषित था इनाम

Wed, 03 Sep 2025 11:24 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 03 Sep 2025 11:24 AM IST
सार

Sonbhadra Crime News: सोनभद्र जिले की पुलिस ने बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उस पर 25 हजार रुपये इनाम घोषित था।रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 29 अगस्त को बालिका के साथ घटना हुई थी। 

विज्ञापन
accused of molestation of three-year-old girl arrested by police in an encounter in sonbhadra
मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज पुलिस को बुधवार की भोर में बड़ी सफलता मिली। तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश अनुप पटेल को पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया। घायल को इलाज के लिए सीएचसी रॉबर्ट्सगंज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि 29 अगस्त को थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में एक नाबालिक से दुष्कर्म की घटना हुई थी। इस मामले में आरोपी अनुप पटेल निवासी ग्राम कुसी थाना रॉबर्ट्सगंज का नाम सामने आया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर लगातार दबिश दी जा रही थी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Pawan Singh: एक करोड़ से फिल्म बनाई, मुनाफा कमाया, हिस्सा नहीं दिया; पवन सिंह सहित चार के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार तड़के करीब डेढ़ बजे पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मारकुण्डी इको प्वाइंट के पास मौजूद है। पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की तो आरोपी ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे दबोच लिया। मौके से 315 बोर का एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, अपराध निरीक्षक माधव सिंह, चौकी प्रभारी संजय सिंह समेत कई उपनिरीक्षक शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed