फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Accused husband arrested in case of married woman's death

Sonebhadra News: विवाहिता की मौत के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

Thu, 06 Apr 2023 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Accused husband arrested in case of married woman's death
ओबरा। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बिल्ली गांव में विवाहिता की संदिग्ध हाल में हुई मौत के मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसके विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज था।
विज्ञापन

गत मंगलवार को बिल्ली गांव निवासी सुनैना (30) पत्नी अनिल का शव घर में पंखे से रस्सी के सहारे लटकता मिला था। इस मामले में पुलिस ने विवाहिता के पिता मुनावर की तहरीर पर पति अनिल और देवर लवकुश के खिलाफ दहेज के लिए हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। ग्रामीणों के अनुसार अनिल की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है, जिससे दो लड़के हैं। सुनैना से उसकी दूसरी शादी हुई थी। ओबरा थाना प्रभारी मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह आरोपी पति अनिल प्रसाद को शारदा मंदिर चौराहे से गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed