फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Accounts Officer at the office encompass warning

लेखाधिकारी कार्यालय पर धरना की चेतावनी

Wed, 22 Jul 2015 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Wed, 22 Jul 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
Accounts Officer at the office encompass warning
उत्तर प्रदेश सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद की बुधवार को राबर्ट्सगंज स्थित श्रीराम जानकी मंदिर पर हुई बैठक में पेंशन लागू कराने की रणनीति बनाई गई। इसके अलावा समस्या का समाधान न होने पर वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय पर 22 अगस्त को धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अध्यक्ष रास बिहारी देव ने कहा कि वित्त एवं लेखाधिकारी से संशोधित पेंशन प्रकरण पर 15 जुलाई को वार्ता लिखित और मौखिक रूप से हुई। इस दौरान उन्होंने पांच अगस्त से 15 अगस्त के बीच संशोधित पेंशन का कार्य पूर्ण होने का  आश्वासन दिया है। अगर पेंशन समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 22 अगस्त को वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। महामंत्री रमेश प्रसाद  और रविंद्र नाथ दूबे ने कहा कि अगर शीघ्र समस्या का समाधान नहीं होता है तो आंदोलन किया जाएगा। सदावर्ती और द्वारिका प्रसाद ने कहा कि सिर्फ सुविधा शुल्क के चक्कर में पेंशन के लिए बार-बार दौड़ाया जा रहा है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए चाहे जितना बड़ा संघर्ष क्यों न करना पड़े किया जाएगा। बैठक में नवल किशोर सिंह, द्वारिका प्रसाद, रामचंद्र, गोपाल मौजूद  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed