फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Accidents happen every day, yet there are no indicators or breakers.

Sonebhadra News: आए दिन हादसे, फिर भी संकेतक है न ब्रेकर

Thu, 25 Dec 2025 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Accidents happen every day, yet there are no indicators or breakers.
घोरावल-रॉबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग को स्टेट हाईवे तो घोषित कर दिया गया, लेकिन सड़क पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए। घनी आबादी के बीच ब्रेकर, संकेतक नहीं हैं। किनारे की सफेद पट्टी धूमिल हो चुकी है।
विज्ञापन

कई जगह पटरियां भी गायब हैं। बिजौली से मरकरी पुल तक महज ढाई किमी के बीच दो पेट्रोल पंप, तीन स्कूल और कई खतरनाक मोड़ होने के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। बावजूद जिम्मेदार सुरक्षा को लेकर बेपरवाह हैं। बृहस्पतिवार को घटना के बाद लोगों में इसे लेकर नाराजगी बनी रही।
विज्ञापन

गत छह नवंबर को बिजौड़ी मोड़ के पास ही ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार अमित विश्वकर्मा (23) की मौत हो गई थी। बेठिगांव निवासी अमित उर्फ गंगा शाम को अपने घर लौट रहा था। तभी अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। इसी साल जनवरी में धोबहीं पोखरा के पास बेलौड़ी निवासी स्कूटी सवार 22 वर्षीय गुरु त्रिपाठी को वाहन ने कुचल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले अक्तूबर 2024 में ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में आने से नंदना गांव निवासी अनिल कुमार (27) की जान चली गई थी, जबकि साला प्रमोद यादव (24) को गंभीर चोट आई थी। इन हादसों के अलावा भी बिजौली से मरकरी पुल के बीच आए दिन हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर आबादी के बीच ब्रेकर और संकेतक लगाने की मांग उठाई जा रही है। किनारे सफेद पट्टी गायब होने से रात में सफर खतरनाक बना रहता है। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए विभागीय जिम्मेदार बैठकों में लगातार सुरक्षा इंतजाम बेहतर किए जाने के दावे करते हैं, लेकिन धरातल पर सब कुछ शून्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed