{"_id":"5d9640478ebc3e016a18239b","slug":"accident-sonbhadra-news-vns487157833","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मां सहित दो बेटों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में मां सहित दो बेटों की मौत
विज्ञापन
सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र के जमगड़ी गांव स्थित महान नदी के पास बृहस्पतिवार दोपहर गजरा बहरा से एस्सार के लिए कोल परिवहन कर रहा तेज रफ्तार हाइवा डंपर ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में बाइक में सवार मां सहित बेटों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया और मौका देख हाइवा चालक मौके से फरार हो गया।
बेलवार निवासी महिला सियाकुमारी शाह 38 पत्नी सूरज शाह अपने दोनों बेटों सुनील शाह उम्र 24 व अनिल शाह 14 के साथ बाइक पर सवार हो अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। जैसे ही महान नदी के आगे पहुंचे थे कि सामने से आ रहा तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इस हादसे में बाइक पर सवार मॉ सहित दोनों बच्चों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बाइक सुनील चला रहा था। हादसे की खबर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी लगते ही सरई थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर अपने दल-बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा प्रक्रिया उपरांत शव को पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया। निरीक्षक अनूप सिंह ने. बताया कि हाइवा को कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक हादसे में मृत बच्चों के पिता की दो वर्ष पहले ही मौत हो चुकी थी और घर में मां एवं दो बेटे सुनील और अनिल एवं दो बच्चियों रीनी एवं रीनू थी।