{"_id":"60b88617c052d15152361487","slug":"accident-in-sonbhadra-driver-dies-after-uncontrolled-tractor-overturned-in-drain","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में हादसा: नाले में पलटा अनियंत्रित ट्रैक्टर, दबकर चालक की मौत, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में हादसा: नाले में पलटा अनियंत्रित ट्रैक्टर, दबकर चालक की मौत, परिजनों में कोहराम
Thu, 03 Jun 2021 01:04 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 03 Jun 2021 01:04 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक बुधवार की शाम करीब सात बजे कैथी गांव के समीप सड़क के किनारे नाले में अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबे कुसी गांव निवासी किसान एवं ट्रैक्टर मालिक/चालक विभूति नारायण सिंह दब गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सोनभद्र सदर कोतवाली क्षेत्र के कैथी गांव के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर नाला में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर मालिक/चालक विभूति नारायण सिंह( 45) की मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उधर घटना की जानकारी होने पर पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्यवाही में जुट गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बुधवार की शाम करीब सात बजे कैथी गांव के समीप सड़क के किनारे नाले में अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबे कुसी गांव निवासी किसान एवं ट्रैक्टर मालिक/चालक विभूति नारायण सिंह की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंच कर उनकी मदद करने में जुट गए।
विज्ञापन
कुछ देर बाद उनके घरवाले भी पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से घायल को घरवालों ने कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला और आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने घायल को देखते ही मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। बृहस्पतिवार सुबह दरोगा जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के दो बच्चे हैं। पोस्टमार्टम कराने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन