फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Accelerating the process of taking more samples to prevent infection

संक्रमण पर रोक को ज्यादा सैंपल लेने की प्रक्रिया तेज

Thu, 09 Jul 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Accelerating the process of taking more samples to prevent infection
सोनभद्र। कोरोना का संक्रमण बढ़ने पर रोक लगाने के लिए जिले में ज्यादा से ज्यादा लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजने का काम तेज कर दिया गया है। सैंपल लेने के लिए चिकित्सकों की 36 टीमें लगाई गई हैं। चिकित्सकों की टीमों ने अलग-अलग स्थानों से वृहस्पतिवार को 289 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। जिसमें से लोढ़ी स्थित जिला अस्पताल से 49 और बीजपुर एनटीपीसी परिसर से 101 सैंपल मुख्य रूप से शामिल हैं। इस बीच वृहस्पतिवार को एक भी जांच रिपोर्ट नहीं आई।
विज्ञापन

जिले में कुछ दिन पहले एक साथ 21 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। जिसमें जिला कारागार के नौ बंदी व आठ कर्मी भी शामिल थे। एक साथ इतनी अधिक संख्या में लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर ज्यादा से ज्यादा लोगों के सैंपल लेने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। ताकि संक्रमण के फैलाव पर रोक लगाई जा सके। सीएमओ डा.एसके उपाध्याय के मुताबिक वृहस्पतिवार को 289 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। अब तक 6981 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 5707 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 72 पाजिटिव और 5635 निगेटिव हैं। इसके अलावा 1254 लोगों की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। पाजिटिव मिले लोगों में से 41 स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं जबकि 31 अन्य का मधुपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में इलाज चल रहा है। उधर, संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के सील किए गए इलाकों में सख्ती बढ़ा दी गई है। हाट स्पाट वाले इलाकों में तैनात पुलिसकर्मियों को लाकडाउन का सख्ती से पालन कराने को कहा गया है। एसडीएम यमुनाधर चौहान का कहना है कि सील किए गए इलाकों में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। लोगों से घरों में ही रहने को कहा जा रहा है। जरूरत के सामान लोगों को घरों में उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed