फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Abusive remarks against Sant outrage

संत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से नाराजगी

Sun, 04 Sep 2016 11:44 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र Updated Sun, 04 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Abusive remarks against Sant outrage
राबर्ट्सगंज मेन चौक पर कांग्रेस और आप नेता का पुतला फूंकते जैन समाज के लोग।
 राष्ट्र संत मुनि तरुन सागर के खिलाफ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी पर जैन समाज के लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। रविवार को समाज के लोगों ने राबर्ट्सगंज में जुलूस निकाला और टिप्पणी करने वाले नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। फिर मेन चौक पर पहुंचकर दोनों नेताओं का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। 
विज्ञापन


जैन समाज के संरक्षक सत्यपाल जैन की अगुवाई में राबर्ट्सगंज में समाज के लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर जुलूस निकाला और अभद्र टिप्पणी करने वाले नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। मेन चौक पर पुतला फूंकने के बाद हुई सभा में सत्यपाल ने कहा कि तरूण सागर जैन दिगंबर संत हैं।
विज्ञापन


दुनिया जानती है कि जैन दिगंबर संत अपरिग्रह का पालन करते हुए अपने शरीर के वस्त्र तक त्याग देते हैं। ऐसे तुल्य संत के ऊपर टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाज के अध्यक्ष पवन कुमार जैन ने बताया कि कांग्रेस लीडर और कालमनिस्ट तहसीन पूनावाला ने ट्वीटर पर मुनि तरुन सागर के साथ एक अर्धनग्न महिला की तस्वीर डालते हुए कटाक्ष किया है कि विधानसभा में नग्न रूप में आया यह संत पवित्र व पूज्यनीय क्यों माना जाता है। जबकि महिलाओं को फूहड़ कहा जाता है। इन टिप्पणियों पर पूरा समाज क्रोधित है। रामेश्वर जैन ने कहा कि आप नेता ददलानी और कांग्रेस नेता पूनावाला ने जैन समाज की आस्था पर चोट किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्ष जैन ने दोनों नेताओं की गिरफ्तारी की मांग की। अशोक जैन ने कहा कि जब तक दोनों की गिरफ्तारी नहीं होती, आंदोलन चलता रहेगा। इस मौके पर धर्मराज जैन, पवन जैन, मनोज जैन, राहुल जैन, साधू राम जैन, शंकर लाल जैन, विजय जैन, अनिल जैन, धर्मचंद्र जैन, सुभाष जैन, राकेश जैन, काजू जैन, संदीप जैन मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed