फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Absence of Ineligible Charge

अनुपस्थित प्रभारी का वेतन रोका, तीन से स्पष्टीकरण मांगा

Mon, 19 Nov 2018 11:39 PM IST
sonbhadra news
sonbhadra news Updated Mon, 19 Nov 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
Absence of Ineligible Charge
धान क्रय केंद्र में जांच करते डीएम अमित कुमार सिंह।
सोनभद्र। डीएम अमित कुमार सिंह ने सोमवार को कृृषि उत्पादन मंडी समिति राबर्ट्सगंज परिसर में स्थापित धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने खाद्य विभाग के स्थापित दो क्रय केंद्रों व एफसीआई के क्रय केंद्रों की जांच की। वहां मौजूद उपकरणों की जॉच की। डीएम ने धान खरीद में लापरवाही मिलने पर नाराजगी जाहिर की। खाद्य निगम के स्थापित धान केंद्र प्रभारी अमित कुमार के अनुपस्थित रहने पर उनका एक दिन का वेतन काटते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि, सहकर्मी प्रमोद कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि, खाद्य विभाग के स्थापित धान क्रय केंद्र के प्रभारी अरुण सिंह, अरुण कुमार शुक्ला को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।   
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि किसी भी हाल में धान खरीद में किसानों को परेशान न किया जाय। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। निरीक्षण में उन्होंने पाया कि कुछ सामान बिना उपयोग के पड़ा हुआ था, जिस पर उन्होंने खराब पड़े सामानों की नीलामी का निर्देश दिया। कहा, टोकन सिस्टम के हिसाब से धान खरीद किया जाय। खरीद में किसानों से भेदभाव न हो। किसानों को भुगतान सीधा उनके खातों आरटीजीएस के जरिए हो। डीएम ने किसानों से क्रय केंद्र पर किसानों को बैठने, शुद्ध पेयजल के साथ ही किसानों के धान को धरियाने, ओसाने के बारे में जानकारी ली। पूरी व्यवस्था कराने का भी निर्देश दिया। कहा कि बोरों की पर्याप्त मात्रा में स्टाक रखी जाय, धान बेचने के लिए आये किसानों को धान के साथ प्रतीक्षा न करायें। उनका जल्द से जल्द नियमानुसार धान खरीदा जाय। निरीक्षण में डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह, पीसीएफ के धीरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed