फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ABPS became the winner in the debate, Varsha and Vivya were the best speakers

वाद-विवाद में एबीपीएस बना विजेता, वर्षा और विव्या सर्वश्रेष्ठ वक्ता

Mon, 22 Aug 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
ABPS became the winner in the debate, Varsha and Vivya were the best speakers
आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेणुसागर में दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह ‘अभिव्यक्ति’ का आयोजन सोमवार को हुआ। उद्घाटन विद्यालय अध्यक्ष व रेनूसागर पावर डिवीजन रेनूसागर के अध्यक्ष ऊर्जा केपी यादव ने किया।
विज्ञापन

रेणुसागर प्रेक्षागृह में अंतरविद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्या विद्या चैटर्जी ने विषय का प्रर्वतन करते हुए सभी प्रतिभागियों और अतिथियों का स्वागत किया। इस प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल बीना, सेंट फ्रांसिस स्कूल अनपरा, उर्मिला पब्लिक स्कूल अनपरा, सेंट जोसेफ स्कूल शक्तिनगर एबीआईसी रेणुसागर और एबीपीएस रेणुसागर सहित कुल छह टीमों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने ‘समाचार चैनल ब्रेकिंग न्यूज के लिए नियमों का उल्लंघन करते हैं’ विषय पर पक्ष और विपक्ष में अपना अपना तर्क रखा। एबीपीएस रेणुसागर को विजेता घोषित किया गया। सेंट जोसेफ स्कूल शक्तिनगर को रनिंग शील्ड प्रदान की गई। व्यक्तिगत प्रदर्शन में वर्षा सोनी एबीपीएस रेणुसागर को सर्वोत्तम वक्ता पक्ष और विव्या कुमारी सेंट जोसेफ स्कूल शक्तिनगर को सर्वोत्तम वक्ता विपक्ष घोषित किया गया। निर्णायक मंडल में फादर सुनील नोरोन्हा, हितेश लुलानी व राजश्री सेन रहे। संचालन नंदिता रॉय बाउल ने किया। पीटीआई एके राय के निर्देशन में एबीपीएस और एबीआईसी के छात्रों के बीच कबड्डी का एक मैत्री मैच भी हुआ। इसमें एबीपीएस की टीम विजेता रही। एके द्विवेदी, रचना श्रीवास्तव, कल्याणी देवराजन, मैरी वोहरा, पीयूष जोशी, मनीष शर्मा, एस बैनर्जी, राहुल दत्ता पीके पाण्डेय, पीआर सिन्हा, शैली हर्ष, शहीना, मनोरमा पांडेय, दीपशिखा, केके चौधरी, अजय रवानी, विल्सन आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed