फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Abhinav stayed away from social media, achieved success by studying on his own

Sonebhadra News: सोशल मीडिया से दूर रहे अभिनव, खुद से पढ़कर पाई सफलता

Tue, 14 May 2024 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Abhinav stayed away from social media, achieved success by studying on his own
दसवीं की परीक्षा में 99.2 प्रतिशत अंक पाकर टॉपर बने अभिनव जायसवाल सोशल मीडिया से दूर हैं। वह मोबाइल का इस्तेमाल केवल ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई में करते हैं। अभिनव ने कोई कोचिंग नहीं ली। वह स्कूल से लाैटने के बाद नियमित खुद से पढ़ते थे। नियमित पढ़ाई ही उनकी सफलता का आधार बनी।
विज्ञापन

संत जोसेफ स्कूल रिहंद नगर के छात्र अभिनव कुमार के पिता विनोद जायसवाल बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक हैं। इससे पहले वह 2002 से 2018 तक बतौर शिक्षा मित्र सेवा देते रहे। वर्तमाल में उनकी तैनाती कंपोजिट विद्यालय मेझरवट में हैं। मां पार्वती जायसवाल गृहिणी और दादा रमाकांत जायसवाल कोटेदार हैं। बड़ी बहन निधि बीकॉम की पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन

अभिनव ने बताया कि माता-पिता के साथ शिक्षकों का मार्गदर्शन उनका मददगार बना। उन्होंने रूटीन तय किया था कि रोजाना स्कूल से आने के बाद वह पाढ़ दोहराना है, जिसे स्कूल में पढ़ाया गया। इसके अलावा अगले दिन के लिए भी तैयारी करते थे। इससे एक बार में ही सारे चीजें स्पष्ट हो जाती थीं। कभी ट्यूशन, कोचिंग की जरूरत ही नहीं पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष स्थिति में वह मोबाइल पर ऑनलाइन माध्यम से भी पढ़ते थे। अभिनव का लक्ष्य इंजीनियर बनना है। इसके लिए वह जेईई की तैयारी में भी जुटे हैं। बताते हैं कि अगर मन से घर पर ही पढ़ा जाय तो अच्छे अंक पाए जा सकते हैं। तनाव से दूर रहकर पढ़ाई जरूरी है।


इंजीनियर बनना हैं सयूरी का सपना
सेंट जोसेफ स्कूल में दसवीं की परीक्षा में 97.2 प्रतिशत अंक पाने वाली सयूरी खरे के पिता एनटीपीसी रिहंद में एजीएम हैं, जबकि मां गुंजा गृहिणी हैं। पिता की तरह ही वह बीटेक की पढ़ाई कर साफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती हैं। इसके लिए अभी से तैयारी में भी जुटी हैं। उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed