फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Aadhaar card will be made for children in council schools

परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का बनेगा आधार कार्ड

Sat, 01 Feb 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar card will be made for children in council schools
सोनभद्र। जिले के परिषदीय विद्यालयों में भी अब बच्चों का आधार कार्ड बनेगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। परिजनों को अब बच्चों को आधार कार्ड बनवाने के लिए इधर-उधर नहीं ले जाना पड़ेगा। बेसिक शिक्षा विभाग में हर ब्लाक में दो-दो आधार किट भिजवा दिया है। इसमें मशीनें प्रिंटर समेत अन्य सामान हैं। जिले के 1804 प्राथमिक और 654 उच्च प्राथमिक विद्यालयों कुल 2458 विद्यालयों में करीब ढाई लाख बच्चें अध्ययनरत हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकारण के लाइसेंस देने के बाद आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

यूपी सरकार ने परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का आधार कार्ड उनके विद्यालय में ही बनवाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए विद्यालयों के शिक्षकों, अनुदेशकों, कंप्यूटर ऑपरेटरों को पहले ही भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की ओर से शिक्षकों की परीक्षा ली गई थी। इसमें से 15 शिक्षक, अनुदेशक, कंप्यूटर ऑपरेटर परीक्षा पास कर चुके हैं। उन्हें आधार बनाने के लिए मशीन संचालन का भी प्रमाण पत्र दिया जा चुका है। बुधवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय (सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय) से प्रत्येक ब्लॉक के लिए दो-दो आधार किट भेज दिया गया। इसमें दो लैपटॉप, आयरिस कैमरा, एक मॉनीटर, कलर प्रिंटर व कुछ अन्य सामान भी शामिल हैं। बुधवार को क्षेत्रीय आधार कार्यालय लखनऊ से आये दो लोगों ने शिक्षकों को आधार बनाने का प्रशिक्षण भी दिया। सभी को आधार किट एक्टिवेट कर दे दिया गया है। बता दें कि पहले अभिभावक बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए इधर- उधर परेशान होते थे। उन्हें इसके लिए लंबी कतार भी लगाना पड़ता था लेकिन अब सरकार की नई पहल से अभिभावकों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed