फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A young man was stabbed to death, his body was thrown into a drain

Sonebhadra News: चाकू मारकर युवक की हत्या, शव नाले में फेंका

Sat, 31 May 2025 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
A young man was stabbed to death, his body was thrown into a drain
शक्तिनगर थाना क्षेत्र के बांसी में चार दिन से लापता युवक का नाले में शव मिला है। चाकू मारकर उसकी हत्या की गई और फिर शव नाले में फेंक दिया गया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस में चार नामजद और कुछ अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज़ कर छानबीन शुरू कर दी है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटना से जुड़े साक्ष्यों को जुटाया।
विज्ञापन

कोहरौलिया गांव निवासी शम्भू का पुत्र सोनू कुशवाहा (18) गत 28 मई की रात दोस्तों के साथ घर से निकला था। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। इसके बाद सभी संभावित स्थानों पर उसकी खोज की गई, लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शुक्रवार को परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों के आरोप पर पुलिस गंभीर हुई तो सोनू से जुड़े कुछ दोस्तों से कड़ाई से पूछताछ शुरू की। इसी के बाद यह उजागर हुआ कि सोनू का शव नाले में पड़ा है।
शव की स्थिति बेहद खराब थी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर कुमुद शेखर सिंह मौके पर पहुंच गए। जानकारी पर काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग भी एकत्रित हो गए।
पुलिस ने इस मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।


लापता युवक का शव नाले में मिला है। व्यक्तिगत रंजिश में चाकू से हत्या करने की बात सामने आई है। इसमें चार नामजद और कुस्ज अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज़ कर जांच की जा रही है। -अनिल कुमार, एएसपी मुख्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article