फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A young man died while standing in line for an ultrasound scan.

Sonebhadra News: अल्ट्रासाउंड के लिए लाइन में खड़े युवक की माैत

Fri, 11 Sep 2026 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
A young man died while standing in line for an ultrasound scan.
रॉबर्ट्सगंज ​स्थित एक डायनो​स्टिक सेंटर में जांच के दौरान मृतक- रूपनारायण(फाइल फोटो) स्रोत परिज
एक डायग्नोस्टिक सेंटर में अल्ट्रासाउंड के लिए पांच घंटे इंतजार एक युवक के लिए महंगा पड़ गया। रूपनारायण (22) की जब तक बारी आती, तब तक उसकी हालत बिगड़ गई। स्थिति बिगड़ने पर अल्ट्रासाउंड किया गया। लेकिन कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने अल्ट्रासाउंड कर्मियों-संचालक पर उदासीनता बरतने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

दावा किया कि बार-बार मिन्नत के बावजूद जल्दी नहीं दिखाई गई। वहीं सेंटर संचालक ने दावा किया कि युवक लंबे समय से लीवर की बीमारी से पीड़ित था। कोई लापरवाही नहीं बरती गई।
विज्ञापन

पत्नी पुष्पा के मुताबिक, ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली-मारकुंडी निवासी रूपनारायण को पेट में दर्द की शिकायत थी। वह अल्ट्रासाउंड कराने के लिए दोपहर 12 बजे डायग्नोस्टिक सेंटर पहुंचा था। उन्होंने स्टॉफ से जल्दी अल्ट्रासाउंड का अनुरोध किया। लेकिन टाला जाता रहा। बाद में जब हालत बिगड़ गई तब उसे अल्ट्रासाउंड के लिए ले जाया गया। वह बाहर आया तो उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी पाकर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और कार्रवाई का भरोसा दिया। हालांकि परिवार वाले शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं हुए।शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इस बारे में संबंधित सेंटर के संचालक डाॅ. आरएस सिंह का कहना था कि मरीज लंबे समय से लीवर की बीमारी से पीड़ित था। अगर उसे किसी डॉक्टर ने रेफर किया होता तो इमरजेंसी को देखते हुए तत्काल अल्ट्रासाउंड कर लिया जाता। चूंकि मरीजों की लंबी लाइन थी। इसलिए इंतजार करना पड़ा। उसके परिवार वालों ने खराब स्थिति की जानकारी नहीं दी। जैसे ही जानकारी मिली वैसे ही अल्ट्रासाउंड किया गया। उनके सेंटर से जाने के बाद मौत हुई।

प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि परिवार वाले पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए। सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्र का कहना था कि अगर इस मामले में कोई शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed