{"_id":"6703a08987b5f7af1e095520","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-minister-of-state-for-social-welfare-sanjeev-singh-gon-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने ली जानकारी
Mon, 07 Oct 2024 02:20 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 07 Oct 2024 02:20 PM IST
सार
सोनभद्र के चोपन थाना अन्तर्गत वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक बाइक से चोपन की ओर जा रहा था तभी अचानक सड़क किनारे रखे ड्रम से टकरा गया और अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। उसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद मौके पर पहुंचे समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चोपन थाना अन्तर्गत वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बाड़ी स्थित वैष्णो मंदिर के पहले ड्रम से टकराकर सड़क पर गिरे बाइक सवार की मौत हो गई। उसे पीछे से आ रहे बेकाबू वाहन ने कुचल दिया। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड भी पहुंच गए।
विज्ञापन
बताते चलें कि सोमवार की सुबह लगभग दस बजे बाइक सवार युवक डाला से चोपन की ओर जा रहा था। बाड़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने सड़क पर रखे ड्रम में टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
उसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। घटना में सोनू जायसवाल (20) पुत्र स्व. संतोष जायसवाल निवासी नई बस्ती डाला की घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही अपने आवास पर बैठकर क्षेत्रवासियों की समस्या सुन रहे समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस संबंध में चोपन एसओ विजय चौरसिया ने बताया कि अनियंत्रित बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन का धक्का लगने से मौत हो गई है। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन विलाप करने लगे पूरे गांव में मातम है।