फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A tractor seige carrying sand

बालू ढूलान कर रहा एक ट्रैक्टर सीज

Wed, 13 May 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
A tractor seige carrying sand
म्योरपुर। स्थानीय वन रेंज के गुलरिहवा नाले से बालू लादकर आ रहे एक ट्रैक्टर को मंगलवार की रात कुछ लोगों ने पकड़कर वन कर्मियों के हवाले कर दिया। पकड़े गए ट्रैक्टर को वन कर्मियों ने रेंज कार्यालय लाकर सीज कर दिया।
विज्ञापन

म्योरपुर वन रेंज के गुलरिहवा नाले से बालू लादकर एक ट्रैक्टर जा रहा था। जिसे रात में कुछ लोगों ने पकड़कर वन कर्मियों के हवाले कर दिया। वनकर्मियों ने ट्रैक्टर रेंज परिसर लाकर सीज कर दिया। बीती रात ट्रैक्टर पकड़ने वाले लोगों ने कुछ माह पूर्व वन कर्मियों पर हमला कर घायल कर दिया था। इसके बाद हरकत में आए वन विभाग की टीम ने हमला करने वालों के तीन ट्रैक्टर वन रेंज कार्यालय लाकर सीज कर दिया है। उसी के बाद से ही रेंज इलाके में तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात ट्रैक्टर पकड़ने वाले लोग भी पूर्व में खनन में शामिल रहे हैं और उनके खिलाफ हुई कार्रवाई से वह लोग नाराज चल रहे हैं। वन रेंजर शहजादा इस्माइलुद्दीन ने कहा कि ट्रैक्टर सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने ट्रैक्टर पकड़कर सूचना दी थी। इस आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed