फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A teenager dies after being crushed by a mound

मिट्टी का टीला ढहने से किशोर की दबकर मौत

Tue, 18 Feb 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
A teenager dies after being crushed by a mound
म्योरपुर। रनटोला जंगल में सोमवार सुबह मिट्टी का टीला ढहने से एक किशोर की उसके नीचे दबकर मौत हो गई। किशोर परिजनों के साथ पोतने के लिए छुहिया मिट्टी लेने आया हुआ था। इसी दौरान मिट्टी का टीला उसी के ऊपर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को जेसीबी की मदद से घंटे भर के प्रयास के बाद मिट्टी के नीचे से निकाला।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के रनटोला जंगल में छुहिया मिट्टी लेने आए किशोर अमरेश (12) पुत्र नंदलाल प्रजापति निवासी किरबिल की मिट्टी का टीला धंसने से उसके नीचे दबकर मौत हो गई। मिट्टी का टीला धंसने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे में मृत किशोर सातवीं में पढ़ता था, वह अपनी मां और आसपास की दर्जनभर महिलाओं के साथ मिट्टी लेने के लिए रनटोला आया हुआ था। होली का त्यौहार नजदीक होने की वजह से इलाके के अधिकतर लोग घर की साफ-सफाई और रंग रोजन करते हैं। रनटोला जंगल में मिट्टी लेने किरबिल गांव से मंशा देवी, मानती देवी, शिला देवी, सीता देवी, सुकेश्वरी, राजू, लल्लन, राहुल समेत मृतक व उसकी मां सुनीता रनटोला आए हुए थे। सुबह दस बजे करीब सभी लोग जंगल में पहुंचे ही थे, कि सबसे पहले मृतक ही नीचे बनी सुरंग में घुस गया। इस दौरान ऊपर से उसके ऊपर मिट्टी का टीला गिर गया और किशोर उसी में दब गया। बाहर मौजूद अन्य ग्रामीणों ने हो हल्ला शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने जंगल से बाहर करीब एक किमी मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर आकर घटना की सूचना वाहन चालकों को दी। इस पर ग्राम प्रधान दिनेश जायसवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने युवक को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मिट्टी के नीचे दबे किशोर को निकालने का प्रयास तेज कर दिया। पुलिस में दो जेसीबी मशीन के जरिए मौके पर बनी सुरंगों को काटकर उसके नीचे दबे किशोर को एक घंटे बाद बरामद किया। म्योरपुर थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष मिट्ठू प्रसाद ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन

इकलौते पुत्र की मौत से बुझ गया घर का चिराग
म्योरपुर। मिट्टी का टीला ढहने से उसके नीचे दबकर असमय काल के गाल में समाने वाला किशोर अमरेश उर्फ सोनू अपने मां-बाप की इकलौती औलाद था। इकलौती औलाद की मौत पर उसके पिता नंदलाल प्रजापति उसकी मां सुनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। घटनास्थल पर ही मां-बाप के अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी दहाड़े मार-मार कर रो रहे थे। यह सब देखकर प्रत्यक्षदर्शियों के रोंगटे खड़े हो जा रहे थे। मृत किशोर के अलावा उसकी दो बहन रूपा व रूबी कुमारी है, जो मृतक से बड़ी है। घटनास्थल पर मृतक किशोर की मां के बेहोश हो जाने के बाद पुलिस ने उसे म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में भी हो चुके हैं हादसे नहीं चेत रहे लोग
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रनटोला जंगल में छुहिया मिट्टी वाले स्थल पर पूर्व में भी कई बार हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसकी परवाह किए बगैर ही लोग अपनी जरूरत के लिए मिट्टी खुदाई करते रहते हैं। सफेद मिट्टी का भंडार होने की वजह से जंगल में लोग काफी अंदर तक सुरंग बनाकर मिट्टी की खुदाई करते हैं। जान जोखिम में डालकर खुदाई करने के लिए बड़ी दूर से लोग यहां आया करते हैं। वन महकमा भी इसको लेकर बेपरवाह बना हुआ है। सुरंग की जगह यदि खुले में उसकी खुदाई होती तो हादसा नहीं होता, लेकिन बार-बार हादसे होने के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर भी कोई पहल नहीं की जा रही है और ग्रामीण भी नही चेत रहे हैं। रविवार को घोरावल के उभ्भा गांव में भी एक किशोरी की मिट्टी का टिला ढहने से मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed