{"_id":"6a2860954da1c0891a0e660c","slug":"a-special-cleanliness-drive-was-conducted-in-the-villages-and-waste-was-collected-from-every-household-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-147856-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: विशेष अभियान चलाकर गांवों में कराई गई सफाई, घर-घर जाकर संग्रहित किया कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: विशेष अभियान चलाकर गांवों में कराई गई सफाई, घर-घर जाकर संग्रहित किया कचरा
विज्ञापन
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। सफाई कर्मियों ने घर-घर जाकर कूड़े का उठान किया और सार्वजनिक स्थलों-नालियों की सफाई की।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम चर्चित गौड़ के निर्देशन में संचालित अभियान के तहत डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के साथ स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया। ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर सफाई कार्य कर स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया। अभियान के दौरान करीब 10 टन कूड़ा एकत्र कर उसका निस्तारण कराया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और साफ-सुथरा वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जाए और इसमें जनसहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने लोगों से अपने घरों, गांवों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से संचालित होने वाला अभियान है। सभी के सहयोग से ही स्वच्छ, सुंदर और हरित जनपद का निर्माण संभव है।