{"_id":"5f3c042a8ebc3e3ced2009e4","slug":"a-sharp-eye-is-being-laid-on-192-hotspots-sonbhadra-news-vns542091411","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः 192 हाटस्पाट पर रखी जा रही पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः 192 हाटस्पाट पर रखी जा रही पैनी नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले में कोरोना वायरस के बढ़ रहे प्रकोप ने प्रशासन की चिंता बढ़ा कर रख दी है। राबर्ट्र्सगंज, घोरावल और दुद्घी तहसील क्षेत्र में कोरोना के चलते 192 सक्रिय हाट स्पाट घोषित किए जा चुके है। डीएम एस. राजलिंगम ने सभी एसडीएम को सक्रिय हाट स्पाट इलाकों में लोगों की आवाजाही पर पैनी नजर रखने और इन क्षेत्रों को सैनिटाइज कराने को भी कहा गया है, ताकि संक्रमण के विस्तार पर नियंत्रण हो सके।
बता दें कि जिले में अब तक 36193 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से सोमवार तक 35322 लोगों की रिपोर्ट आई है। अन्य 871 लोगों की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। जिनकी अब तक रिपोर्ट आई चुकी है, उनमें से 1126 की पाजिटिव व 34196 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। अभी तक कोरोना संक्रमित लोगों में से दो की मौत जिला अस्पताल परिसर में बने कोविड केयर सेंटर तथा 10 अन्य लोगों की मौत अन्य जिलों में इलाज के दौरान हो चुकी है। संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील करने के साथ ही सैनिटाइज कराने का कार्य कराया जा रहा है। जिले में अब तक 374 हाट स्पाट बनाए जा चुके है, इनमें 190 हाट स्पाट सक्रिय है। डीएम ने सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को सक्रिय हाट स्पाट वाले इलाकों में आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है, ताकि कोरोना के विस्तार केचेन को तोड़ा जा सकें। इन इलाकों में प्रशासन की तरफ से जरूरत की सामानों की होम डिलेवरी कराने का निर्देश दिया गया है। ताकि लोगों को बेवजह घरों से न निकलना पड़े। प्रशासन के लाख प्रयास करने के बावजूद कोरोना के संक्रमितों में लगतार बढ़ोत्तरी हो रही है, जो चिंता का विषय बना हुआ है। कोरोना से कई लोगों की मौत होने से लोगों के जेहन में भय पैदा हो गया है।
डीएम एस. राजलिंगम ने कहा कि प्रशासनिक मशीनरी के माध्यम से सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। हाट स्पाट इलाके में लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है, इसकी मानिटरिंग की जा रही है।