फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A person who laid a trap to kill fish drowned in the water

मछली मारने के लिए जाल बिछाने गए व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत

Sat, 11 Jul 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
A person who laid a trap to kill fish drowned in the water
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रासपहरी ग्राम पंचायत में शुक्रवार की शाम मछली मारने के लिए जाल बिछाने गए व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत हो गई।उसका शव शनिवार की सुबह बरामद किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने दिया है। म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी ग्राम पंचायत में गंभीरपुर ग्राम पंचायत की सीमा पर स्थित वैगान बंधी में मछली मारने के लिए जाल बिछाने गए रामनाथ (55) पुत्र स्व. मोदी निवासी रासपहरी की गहरे पानी मे डूबने से मौत हो गयी। मृतक रामनाथ शुक्रवार की शाम को ही साढ़े चार बजे के करीब बंधी में जाल बिछाने गया था। काफी देर तक वह घर नही लौटा इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी, रात आठ बजे तक ग्राम प्रधान रामदयाल प्रजापति की मौजूदगी में परिजनों व ग्रामीणों ने बंधी में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बंधी में ही शनिवार की सुबह बेहया की लताओं को हिलाते ही मृतक का शव पानी में उतरा गया। घटना की सूचना ग्राम प्रधान रामदयाल ने म्योरपुर पुलिस को दी। थाने के उपनिरीक्षक काशी कुशवाहा ने मौके पर पहुंचकर शव को बंधी से बाहर निकलवाकर उसका पंचनामा भरा पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। मृतक के शुक्रवार से ही लापता होने को लेकर परिजन रात भर बेचैन रहे।अलसुबह बंधी में उसका शव मिलने के बाद परिजन मातम में डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed