फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A huge consignment of illegal firecrackers seized in Anpara

Sonbhadra: अनपरा में पकड़ी गई अवैध पटाखे की बड़ी खेंप , पुलिस जांच में जुटी

Fri, 25 Oct 2024 10:23 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Fri, 25 Oct 2024 10:23 PM IST
सार

सोनभद्र के मकान में अवैध पटाखों की खेंप मिली है। बताते चलें कि अनपरा के रेणुसागर चौकी क्षेत्र की पुलिस को सूचना मिली कि यहां  अवैध रूप से पटाखे का भंडारण किया गया है। पुलिस टीम ने छापा मारा और पटाखा पकड़ा। इस बरामदगी के बाद पुलिस टीम अब जांच कर रही है। 

विज्ञापन
A huge consignment of illegal firecrackers seized in Anpara
अवैध पटाखों की खेंप - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अनपरा में पटाखों के भंडारण में फिर लापरवाही सामने आई है। अनपरा के रेणुसागर चौकी अंतर्गत एक मकान के अंदर से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध रुप से भंडारित पटाखे की खेप बरामद की है। पटाखे को जब्त कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


इससे पहले रॉबर्ट्सगंज कस्बे में भी आबादी के बीच रखा सात लाख का पटाखा पकड़ा गया था। पुलिस के उच्चाधिकारियों को अवैध रूप से पटाखा भंडारण की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम ने पूर्व परासी के राधाकृष्ण मंदिर के समीप एक मकान में दबिश दी। मकान के अंदर से भारी मात्रा में पटाखे की खेप बरामद हुई।
विज्ञापन


इसे दीपावली पर बिक्री के लिए रखा गया था। दुकानदार पुलिस को भंडारण से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सका। पुलिस ने 15 से अधिक पेटियों और बोरे में रखे पटाखे जब्त कर लिया। थाने लाकर उसकी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी का कहना है कि दीपावली पर दुकान लगाने के लिए पटाखे मंगाए गए थे। दुकान लगाने के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया है, लेकिन अभी तक लाइसेंस नही मिल पाया है। मकान में पटाखा मिलने की घटना से आसपास के लोग काफी डरे हुए हैं।

इस संबंध में अनपरा प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि मकान में अवैध रुप से भंडारित पटाखा बरामद हुआ है। जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed