फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A camp of clouds in the sky, also surrounds the chariot of the sun

Sonebhadra News: आसमान में बादलों का डेरा, सूरज के रथ को भी घेरा

Tue, 28 Nov 2023 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
A camp of clouds in the sky, also surrounds the chariot of the sun
मौसम में बदलाव का असर सोमवार को भी जारी रहा। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। हल्की धूप बेअसर रही। हालांकि रविवार के सापेक्ष न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बादल छंटने के बाद ठंड में इजाफा होगा।
विज्ञापन

बावजूद नगर में अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं हो पाई है। बस स्टैंड, स्टेशन व अन्य चौराहाें-तिराहों पर लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। फुटपाथ, फ्लाईओवर के नीचे अपना आशियाने बसाए लोगों पर ये ठंड आफत बनकर टूट रही है। इनमें कई महिलाएं एवं वृद्ध भी हैं।
विज्ञापन

सड़क के किनारे बसे लोगों के साथ ही राहगीरों एवं रिक्शा चालकों की बेबसी न तो समाजसेवी संगठनों को दिख रही और न ही नगर पालिका या जिला प्रशासन को। सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नगर के बढ़ौली चौक, रोडवेज बस स्टैंड, कचहरी रोड, पन्नूगंज रोड के साथ ही अन्य सार्वजनिक जगहों पर लोगों को सोते हुए या ठंड से ठिठुरते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि सप्ताह भर से ठंड का असर बढ़ गया है। रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया।
रविवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। सोमवार को पूरे दिन आसमान में भगवान भाष्कर बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल खेलते रहे। प्रेक्षक के मुताबिक बादल छंटने पर ठंड बढ़ सकता है। इससे और पारा गिर सकता है।
वहीं दूसरी तरफ नगर पालिका प्रशासन की तरफ से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की अब तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। लोग स्वयं कहीं लकड़ी, टायर, बांस बल्ली से तो कहीं पुआल जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं।

जल्द अलाव जलाने का आश्वासन
नगर पालिका प्रशासन की तरफ से सार्वजनिक रूप से अलाव जलाने की कौन कहें अभी तक कितने स्थानों पर अलाव जलाया जाएगा, इसका प्रस्ताव तैयार नहीं हो सका है। जिम्मेदार ठंड के अनुसार अलाव जलवाने की बात कह रहे हैं, मगर कितने स्थानों पर अलाव जलाया जाएगा, यह नहीं बता पा रहे। इस संबंध में अलाव की व्यवस्था देख रहे नगर पालिका कर्मचारी विमलेश का कहना है कि जल्द ही सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाया जाएगा। बता दें कि पिछले साल 90 स्थानों पर अलाव जलवाया गया था।

रैन बसेरे में बनाया स्थाई ठिकाना, कमरों में जड़ा ताला
सोनभद्र नगर पालिका की ओर से आम लोगों के लिए बनाए गए स्थाई रैन बसेरा को कुछ लोगों ने स्थाई ठिकाना बना लिया है। कमरों में ताला भी जड़ दिया गया है। पचास बेड के स्थाई रैन बसेरे में भूतल पर हाल में 25 बेड लगे हैं। प्रथम तल पर अलग-अलग चार कमरे हैं।

इसके अलावा द्वितीय तल पर भी कमरा बना हुआ है। इन कमरों में कुछ लोगों ने अपना ठिकाना बना लिया है। हाल ही में बाहर से ट्रांसफर होकर आए नगर पालिका के एक जिम्मेदार ने कमरे पर ताला जड़ दिया है। वहीं नगर पालिका से ही जुड़े एक अन्य व्यक्ति का दूसरे कमरे पर कब्जा है। अन्य दो लोग लंबे समय से रैन बसेरे में रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed