फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बढ़ौैली चौक पर डीएसओ का पुतला फूंका

बढ़ौैली चौक पर डीएसओ का पुतला फूंका

Wed, 22 May 2013 05:30 AM IST
Sonbhadra
Sonbhadra Updated Wed, 22 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अनियमित गैस सिलिंडर की आपूर्ति से क्षुब्ध होकर मंगलवार को बढ़ौली चौराहा पर जिलापूर्ति अधिकारी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने मांग उठाई कि वितरण में अनियमितता बंद नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। जिला प्रशासन और पूर्ति अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता लोकसभा उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार दूबे की अगुवाई में जिला प्रशासन और जिलापूर्ति अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राबर्र्ट्सगंज नगर के बढ़ौली चौराहे पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने वहां डीएसओ का पुतला फूंककर विरोध जताया। गैस सिलिंडर वितरण में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है। होम डिलीवरी के शासनादेश की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उपभोक्ताओं को सिलिंडर पाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। आम जनता को गैस सिलिंडर बमुश्किल ही मिल पा रहा है। उन्होंने चेताया कि सप्ताहभर में गैस सिलिंडर की आपूर्ति की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। पूरे जिले में क्रमवार आंदोलन किया जाएगा। ओमकार पांडेय, बबलू पंडित, आशीष सिंह ने कहा कि गैस सिलिंडर के वितरण मेें धांधली की जा रही हैैै। इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर सोनू सोनी, अंजनी, महेंद्र, राजेश मिश्रा, विशाल, गुलाम अली, रिशी श्रीवास्तव, रवि, अभिषेक सिंह, राजू सिंह, मुकेश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed