{"_id":"63-93792","slug":"Sonbhadra-93792-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आकर छात्र की मौत
Sonbhadra
Updated Thu, 11 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली थानाक्षेत्र के धर्मशाला चौक बुधवार की देर शाम ट्रक की चपेट में आकर दस वर्षीय छात्र की मौत हो गई। छात्र अपने बड़े भाई के साथ साइकिल से बाजार के लिए निकला था। घटना से नाराज लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस के पहुंचने के बाद लोग जाम हटाने को तैयार हुए। उधर, छात्र के परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
घटना देर शाम 7:30 बजे की। ब्रह्मनगर निवासी बबलू मौर्या पैथालोजी सेंटर चलाते हैं। बुधवार को उनके दो बेटे 13 वर्षीय विवेक और 10 वर्षीय विशाल साइकिल पर सवार होकर बाजार निकले थे। विवेक साइकिल चला रहा था जबकि विशाल साइकिल के पीछे बैठा था। अभी दोनों धर्मशाला चौक पास पहुंचे ही थे कि एक बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दी। विवेक साइकिल से संतुलन खो बैठा। दोनों साइकिल से दूर जा गिरे। इसी बीच चोपन से वाराणसी की ओर जा रहे ट्रक के टायर के नीचे विशाल के शरीर का आधा हिस्सा आ गया। आनन-फानन में विवेक को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे से नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लोगों का कहना था चौक पर ट्रक चालकों की स्पीड काफी तेज होती है। बावजूद उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी समझाने बुझाने के बाद लोग शांत हुए।