{"_id":"63-93784","slug":"Sonbhadra-93784-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदिवासी सम्मेलन की सफलता पर बनी रणनीति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदिवासी सम्मेलन की सफलता पर बनी रणनीति
Sonbhadra
Updated Thu, 11 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर। भाजपा द्वारा आगामी 14 अप्रैल को सिल्थम में होने वाले आदिवासी सम्मेलन को लेकर बुधवार को बैठक हुई।
पूर्व सांसद रामशकल ने कहा कि सोनभद्र में होने वाले इस आदिवासी सम्मेलन से यहां आदिवासियों को एक नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में आदिवासी समस्याओं पर प्रमुखता से मंथन होगा। इसमें निकल कर आने वाली समस्याओं के समाधान का भी हर स्तर से प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की सबसे बड़ी समस्या आरक्षण की है। आदिवासी बाहुल्य जनपद होने के बावजूद यहां के लोग चुनाव लड़ने से वंचित हो गए हैं। जिलाध्यक्ष भूपेश चौबे ने कहा कि सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में आदिवासी पहुंच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के विचारों को सुनें। चांदप्रकाश जैन ने कहा कि पड़ोसी राज्यों में भाजपा की सरकार है वहां भी बड़ी संख्या में आदिवासी रहते हैं। मगर वहां पर पूरी तरह से सुशासन है और लोगों की आर्थिक दशा भी काफी अच्छी है। बैठक में अशोक मिश्रा, भूपेश चौबे, दुष्यंत सिंह, अखिलेश सिंह, डीएन दूबे, वृंदावन मौर्या, कुसुम शर्मा, शिव कुमार आदि उपस्थित रहे।