फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जीरो बैलेंस पर खुलेगा खाता

जीरो बैलेंस पर खुलेगा खाता

Sat, 06 Apr 2013 05:30 AM IST
Sonbhadra
Sonbhadra Updated Sat, 06 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। अब प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्रों की छात्रवृत्ति सीधे उनके खाते में जाएगी। बैंकों मेें जीरो बैलेंस पर छात्रों का खाता खुलेगा। अप्रैल माह तक सभी छात्रों का खाता खुलना है। बीएसए प्रभुराम चौहान ने शिक्षकों को खाता खुलवाने का निर्देश दिया है। बेसिक शिक्षा कार्यालय में शिक्षक छात्रों का खाता संख्या उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

जिले में1810 प्राथमिक जबकि 654 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। परिषदीय विद्यालयों में 249232 छात्रों का दाखिला है। प्राथमिक विद्यालय में लगभग 183713, समाज कल्याण विभाग के विद्यालयों में 930, अनुदानित उच्च प्राथमिक विद्यालय में 3931 एवं प्राथमिक उच्च विद्यालयों में 60779 छात्र पंजीकृत हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभुराम चौहान का कहना है कि अब प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के खाते में छात्रवृत्ति जाएगी। बैंकों में छात्रों का जीरो बैलेंस पर खाता खोला जाएगा। इसके लिए बैंक अधिकारियों से वार्ता हो गई है। अप्रैल माह के अंत तक शिक्षकों को खाता संख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। लापरवाही बरतने पर शिक्ष्ाकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed