{"_id":"63-91991","slug":"Sonbhadra-91991-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब के अड्डों पर छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब के अड्डों पर छापेमारी
Sonbhadra
Updated Wed, 20 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। होली को देखते हुए आबकारी विभाग ने अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया है। इसके तहत मंगलवार को आबकारी विभाग ने पुलिस के सहयोग से कई जगहों पर छापेमारी की, इसमें 22 लोग पकड़े गए। 334 लीटर अवैध शराब और डेढ़ कुंतल लहन बरामद किया। इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। टीम के पहुंचते ही कई शराब कारोबारी भाग निकले।
जिले में अवैध शराब का कारोबार तेजी से चल रहा है। आदिवासी क्षेत्रों में ज्यादा अवैध शराब बनती है। इसकी खपत भी वहीं ज्यादा होती है। होली को देखते हुए आबकारी विभाग ने आबकारी निरीक्षक महेंद्र कौशल और सुरेश सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार को दुद्धी बाजार, स्वीपर बस्ती, रजखड़, बीड़र, जाबर, खजुरी, डिघुल, निमियाडीह और कंजड़ बस्ती में छापेमारी की गई। इसमें 22 लोग मौके से पकड़े गए। कई लोग भागने भी सफल रहे। इस दौरान 334 लीटर अवैध शराब भी पकड़ी गई।
शराब बनाने के लिए रखा डेढ़ कुंतल लहन भी मिला है। इसे जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि होली तक लगातार छापेमारी की जाएगी। कहीं भी अवैध शराब नहीं बनने दिया जाएगा। पकड़े गए लोगों का चालान कर दिया गया है। छापेमारी टीम में आबकारी सिपाही शिवशंकर, अनिल कुमार सिंह, महेंद्र कुमार सिंह, राजेश सिंह, सुभाषचंद्र, रमेश कुमार, राकेश तिवारी, मुकेश सिंह, महिला आरक्षी शबनम सिंह शामिल थे।