फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सभासद पर हमले के तीन आरोपी बंदी

सभासद पर हमले के तीन आरोपी बंदी

Tue, 19 Mar 2013 05:30 AM IST
Sonbhadra
Sonbhadra Updated Tue, 19 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। सभासद समर बहादुर सिंह पर जानलेवा हमला करने के तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए, जबकि एक फरार है। हिंदुआरी में सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपियों को दबोचा। पुलिस को चकमा देकर आरोपी भागने के फिराक में थे। यह लोग वाराणसी जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन

नगर के मेन चौक पर सभासद समर बहादुर पर एक सप्ताह पहले जानलेवा हमला हुआ था। इस दौरान सभासद पर फायर भी किया गया था लेकिन गोली नहीं लगी थी। राड से पिटाई होने से यह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिला अस्पताल में इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया था। वाराणसी में अब भी इनका इलाज चल रहा है। सभासद पर हमले के विरोध में लोगों में काफी उबाल है। पुलिस पर गिरफ्तार करने का दबाव रहा। इस मामले में चार लोगों को आरोपी बनाया गया था। आरोपियों की तलाश में पुलिस हाथ-पांव मार रही थी। जनपद में अपराधियोें के धर-पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को हिंदुआरी तिराहे के पास सुबह करीब नौ बजे राबर्ट्सगंज चौकी प्रभारी सीताराम यादव, एसआई संतोष यादव फोर्स के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी वक्त कुछ दूरी पर संदिग्ध हाल में तीन युवक खड़े दिखाई पड़े। पुलिसकर्मियों ने युवकों को बुलाया तो खिसकने लगे। जवानों ने दौड़ाकर तीनों को पकड़ कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस को पता चला कि पकड़े गए आरोपी वार्ड नंबर 18 के सभासद समर बहादुर सिंह की पिटाई करने वाले हैं। दस मार्च को राबर्ट्सगंज के मेन चौक पर सभासद की पिटाई करने के बाद फरार चल रहे हैं। इंस्पेक्टर डीपी शुक्ला ने बताया कि न्यू कालोनी निवासी आरोपी शिव नारायण सिंह उर्फ अंबुज, मोनू पांडेय और अभिषेक चौबे का चालान कर दिया गया है। फरार आरोपी शंभू नारायण सिंह की खोजबीन की जा रही है। तीनों आरोपी वाराणसी जाने के लिए वाहनों का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed