फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   घोरावल में पानी की मारामारी

घोरावल में पानी की मारामारी

Tue, 19 Mar 2013 05:30 AM IST
Sonbhadra
Sonbhadra Updated Tue, 19 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
घोरावल। नगर पंचायत घोरावल क्षेत्र में अभी से पानी के लिए मारामारी मच गई है। बिजली नहीं रहने पर पानी नहीं मिल पाता है। ऐसे में गर्मी में लोगों को हलाकान होना पड़ेगा। लोगों को समुचित पानी देने के लिए नगर पंचायत ने पिछले साल दो दर्जन हैंडपंपों के रिबोर का प्रस्ताव भेजा था। इस साल भी रिमाइंडर भेजा गया है। अभी तक इस पर मुहर नहीं लग सकी है। वैसे नगर पंचायत ने दो टैंकर खरीद कर गर्मी में पानी देने की कवायद की है। लेकिन गर्मी में इससे लोगों को राहत मिलने वाला नहीं है।
विज्ञापन

करीब आठ हजार आबादी वाले घोरावल नगर पंचायत में दस वार्ड हैं। इसमें नौ वार्ड में सप्लाई का पानी जाता है। वार्ड नंबर आठ के नई बस्ती में पाइप लाइन का काम चल रहा है। यहां पर सप्लाई का पानी नहीं पहुंचता है। इस नगर पंचायत क्षेत्र में सिर्फ एक पानी की टंकी बनी हुई है। नगर में 550 घरों को कनेक्शन दिया गया है। वहीं बीस सार्वजनिक स्थानों पर कनेक्शन है। क्षमता से ज्यादा कनेक्शन होने से लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। जिनका घर टंकी के पास है उनको राहत रहती है। वहीं जो लोग टंकी से दूर हैं, उनके घरों में कभी-कभी सप्लाई का पानी पहुंचता है। इन्हें हैंडपंप के पानी से काम चलाना पड़ता है। वाटर पंप लगाकर पानी खींचने का भी लोगों का आरोप है। इससे घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता है। हैंडपंप भी पर्याप्त मात्रा में नहीं लगे हैं। कुल 184 हैंडपंप लगे हैं। इसमें दो दर्जन खराब हालत में हैं। इन्हें रिबोर करने के लिए पिछले साल प्रस्ताव भेजा गया था। इस साल रिमाइंडर भेजा गया है। अभी तक इनकी मरम्मत की कवायद शुरू नहीं हुई है। यहां पानी की समस्या हमेशा रहती है लेकिन गर्मी ने परेशानी बढ़ा दी है। भयंकर गर्मी में जलस्तर नीचे जाने पर स्थित गंभीर हो जाएगी। हैंडपंप भी जवाब देने लगेंगे। वैसे नगर पंचायत ने दो टैंकर खरीदे हैं। उसी से प्यास बुझाना पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed