फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पगार एक हजार, ड्यूटी 24 घंटे

पगार एक हजार, ड्यूटी 24 घंटे

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
Sonbhadra Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। चुर्क स्थित पुलिस लाइन परिसर में गुरुवार को आयोजित चौकीदार सम्मेलन में कई मसले उठे। चौकीदारों ने थाना प्रभारियों पर सूचना देने के बाद भी दोषियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। इसी क्रम में चौकीदारों ने मासिक वेतन एक हजार रुपये और ड्यूटी चौबीस घंटे करने से हो रही परेशानियाें पर चर्चा की। सम्मेलन में एसपी ने सराहनीय कार्य करने वाले 105 चौकीदारों को एक हजार नगद, साइकिल, 793 चौकीदारों को टार्च, कंबल, डंडा, धोती, बेल्ट तथा 67 चौकीदारों को कोट वितरित किए। इसके पहले मुख्य अतिथि एसपी सुबाष चंद्र दुबे ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक श्री दुबे ने कहा कि पुलिस महकमे के लिए चौकीदार बीट का प्रथम सिपाही है। चौकीदार गांवों में भूमि विवाद, दहेज, महिला उत्पीड़न, अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री, शराब, गांजा की बिक्री और जुआ आदि के बारे में सूचना तत्काल थाना प्रभारी को दें। इसके बावजूद संबंधित दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है, तो एसपी को 05444-252673, 252614, 252612 और 100 नंबर पर जानकारी दें। चौकीदार तनख्वाह से अपना मूल्यांकन न करें। पूरे माह चौकीदारों से काम कराकर मनरेगा की तर्ज पर कम से कम वेतन दिया जाए, इसके लिए शासन स्तर पर प्रयास जारी है।
विज्ञापन

श्री दुबे ने कहा कि सभी थाना/चौकी प्रभारी चौकीदारों की सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करें, वरना खैर नहीं होगी। ग्राम सुरक्षा समिति में चौकीदार अहम सदस्य होते हैं। अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन अशोक शुक्ला ने कहा कि सभी थाना/चौकी प्रभारी चौकीदारों का खाता बैंक में खुलवा लें। अब वेतन सीधे खाते में भेजने का सिलसिला शुरू हो गया है। चौकीदारों की सूचनाओं को प्रथम वरीयता देते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एएसपी लालबहादुर ने कहा कि चौकीदारों द्वारा ग्रामीणों को भयमुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन हर हाल में करना चाहिए। सम्मेलन में सीओ देवेश शर्मा, शीतांशु कुमार, प्रतिक्षार निरीक्षक रामसेवक, इंस्पेक्टर डीपी शुक्ला, सुरेंद्र तिवारी, प्रदीप सिंह चंदेल, एसओ रवींद्र यादव, सुभाष यादव, योगेश यादव, उदय प्रताप यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed