{"_id":"63-80780","slug":"Sonbhadra-80780-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से शौहर पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारदार हथियार से शौहर पर किया हमला
Sonbhadra
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बभनी। थाना क्षेत्र के झोझवा गांव में बुधवार को नशे में धुत दंपती आपस में मारपीट करने पर उतारू हो गए। नाराज बीबी ने धारदार हथियार से शौहर को काट कर लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया। पुलिस आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
देर रात्रि झोझवा में दंपती नशे में धुत होकर आपस में गाली, गलौज करने लगे। शोरशराबा सुन कर आसपास केे लोग मौके पर पहुंच कर बीच, बचाव कर दोनों को शांत कराया। इसके बाद दोनों सोने के लिए चले गए। अचानक रात्रि करीब दस बजे आक्रोशित महिला ने धारदार हथियार से सो रहे पति के गले में कई वार कर अधमरा कर दिया। दर्द से तड़प रहे घायल के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन कर परिजनों के अलावा पड़ासियों की नींद खुल गई और दरवाजा खुलवाने में जुट गए। इसी बीच ग्रामीण घटना की जानकारी बभनी पुलिस को देने के साथ ही दरवाजा तोड़ने में जुट गए। हालांकि महिला ने गेट को खोल दिया। थानाध्यक्ष योगेश यादव ने अचेतावस्था में घायल रामदेव (45) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर ले जाकर भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार शुरू होेने के कुछ देर बाद रामदेव को होश आने के साथ ही हालत में सुधार होने लगा। एसओ ने बताया कि आरोपी पत्नी मोहरमनिया को हिरासत कर पूछताछ की जा रही है। घायल का उपचार चल रहा है।